लाइव न्यूज़ :

CBSE 12th Result 2018: आज जारी होगा CBSE 12वीं के परीक्षा परिणाम,  cbse.nic.in, cbseresults.nic.in वेबसाइट ओवरलोड होने पर ऐसे करें चेक 

By धीरज पाल | Updated: May 26, 2018 06:43 IST

CBSE Class 12th Results 2018: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2018 (CBSE 12th Results 2018) की घोषणा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर आज 10 बजे हो जाएगी। छात्र बस कुछ ही देर में अपना सीबीएसई रिजल्ट 2018 ((CBSE Results 2018) देख पाएंगे ।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मई। सीबीएसई (CBSE) यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के 12वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। खबरों के मुताबिक, 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर आज 10 बजे किया जाएगा। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के पेपर लीक का मामला सामने आया था। 10वीं के मैथ का और कक्षा 12वीं की इकोनॉमिक्स के पेपर लीक हुआ है। हालांकि 12वीं के इकोनॉमिक्स का पेपर 25 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई। 

बता दें कि सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के लिए 5 मार्च से 13 फरवरी के बीच परीक्षाएं आयोजित की थीं वहीं 5 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप cbse.examresults.net, results.nic.in/index और cbseresults.nic.in या results.gov.in वेबसाइट के माध्यम से भी अपना वेबसाइट पर रिजल्ट (CBSE class 12th XII Results 2018)देख सकते हैं।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट (CBSE Board Results 2018)

1) सबसे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in  पर जाएं।2) Central Board of Secondary Education CBSE Board Result 2018 या CBSE Class 12th Result 2018 के लिंक पर जाएं।3) अपने एडमिट कार्ड का डिटेल एंटर करें।4) CBSE Result 2018 / CBSE 12th Results 2018 डाउनलोड करें और हार्ड कॉपी के लिए उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

वेबसाइट के साथ ही इन चार तरीकों से देख सकते हैं रिजल्ट (CBSE Result 2018)

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट- स्टूडेंट्स अपने स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE 12th Result 2018) चेक कर सकते हैं।

SMS- स्टूडेंट्स एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए प्रति एसएमएस 50 पैसे निर्धारित किए गए है।

डिजीलॉकर- स्टूडेंट्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अकाउंट डिटेल्स भेजे जाएंगे। इस सुविधा से आप  CBSE Board Results 2018 का मार्कशीट अपने लॉकर में पा सकेंगे।

IVR- स्टूडेंट्स आईवीआर सिस्टम के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके तहत आप कॉल करके अपना रिजल्ट जान पाएंगे। इसके लिए प्रति रोलनंबर प्रति मिनट 30 पैसे की राशि निर्धारित की गई है।

गूगल  से देखें नतीजे- छात्र google.com वेबसाइट को लॉगइन करें।  इसके बाद CBSE 10 and 12 Results 2018 कीवर्ड सर्च करें। एक नई विंडो ओपेन होगी, वहां रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट उपलब्ध होगा। 

सीबीएसई बोर्ड के बारे में  

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं - शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी होना जिनके माता-पिता केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हैं और निरंतर स्थानान्तरणीय पदों पर कार्यरत हों। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी हो सकता है। इसमें कुल 897 केन्द्रीय विद्यालय, 1761 सरकारी विद्यालय,  5827 स्वतंत्र विद्यालय, 480 जवाहर नवोदय विद्यालय और 14 केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय सम्मिलित हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन पहला बोर्ड था जिसकी स्थापना 1921 में हुई थी।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?