लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Result 2018: शामली की नंदिनी समेत 4 बच्चों को मिले 500 में 499 अंक, लड़कियों ने मारी बाजी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 29, 2018 14:11 IST

CBSE 10th Result 2018: इस बार 1 लाख से ज्‍यादा बच्चों ने 90 फीसदी से ज्यादा और 27 हजार से ज्यादा बच्चों ने 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किया।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मईः माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसमें चार बच्चों ने 500 अंकों में से 499 अंक पाकर टॉप किया है। इसमें डीपीएस गुरुग्राम के प्रखर मित्तल, आरपी पब्लिक स्कूल ब‌िजनौर की रिमझिम अग्रवाल, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की नंदिनी गर्ग और भवन्स विद्यालय कोच्च‌ि की श्रीलक्ष्मी जी हैं। इन सभी चार छात्र-छात्राओं ने पहला स्‍थान हासिल किया है। हालांकि अल्फाबेट में प्रखर मित्तल का नाम सबसे पहले आने के चलते शुरुआत में उन्हें टॉपर समझ लिया गया था। लेकिन पहली रैंक पाने वाले चार विद्यार्थियों में तीन छात्राएं व एक छात्र है।

जानकारी के मुताबिक इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें करीब 88 प्रतिशत छात्राओं और करीब 85 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है। ऐसे में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने करीब 3 फीसदी बेहतर बेहतर प्रदर्शन‌ ‌किया। जबकि सीबीएसई के 10वीं का कुल रिजल्ट करीब 86 फीसदी रहा। क्षेत्रवार देखें तो तिरुवंतपुरम सबसे ज्यादा 99 फीसदी से ज्यादा रिजल्ट देने वाला क्षेत्र बना। चेन्नई और अजमेर दूसरे व तीसरे स्‍थान पर रहे।

इस बार 1 लाख से ज्‍यादा बच्चों ने 90 फीसदी से ज्यादा और 27 हजार से ज्यादा बच्चों ने 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किया। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र का रिजल्ट करीब 78 फीसदी रहा। जबकि फॉरेन स्कूलों का रिजल्ट 98 फीसदी से ज्यादा रहा।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारतPariksha Pe Charcha 2026: सपने न देखना एक क्राइम और सपने देखने ही चाहिए?, पीएम मोदी ने छात्रों से की बात

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील