लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th, 12th Result 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 इस तारीख को घोषित होने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2025 18:51 IST

ताजा अपडेट के अनुसार बोर्ड मई के दूसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। पिछले रुझानों के आधार पर, परिणाम 15 मई से 20 मई, 2025 के बीच घोषित होने का अनुमान है।

Open in App

CBSE 10th, 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को जल्द घोषित कर सकता है। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या result.cbse.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, परिणाम एसएमएस, डिजिलॉकर, परीक्षा संगम पोर्टल या उमंग ऐप के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे कब घोषित करेगा?

ताजा अपडेट के अनुसार बोर्ड मई के दूसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। पिछले रुझानों के आधार पर, परिणाम 15 मई से 20 मई, 2025 के बीच घोषित होने का अनुमान है। परिणाम घोषणा से पहले, रिलीज के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी जाएगी।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने एक साक्षात्कार में कहा कि बोर्ड का लक्ष्य परीक्षा समाप्त होने के 55 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करना है। इस समयसीमा को ध्यान में रखते हुए, परिणाम 20 मई से पहले जारी होने की संभावना है, खासकर इसलिए क्योंकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च को और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 अप्रैल, 2025 को समाप्त हो गई हैं।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे: कैसे डाउनलोड करें?

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।अपनी कक्षा 10वीं अथवा 12वीं के परिणाम का चयन करेंयह आपको लॉगिन पेज पर पुनः निर्देशित करेगा।अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।आपकी स्क्रीन पर परिणाम दिखेगाभविष्य के संदर्भ के लिए उन्हें डाउनलोड करें।

पिछले वर्ष, परीक्षा के 44 दिनों के भीतर, 13 मई को परिणाम घोषित कर दिए गए थे। कुल 22,51,812 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 22,38,827 उपस्थित हुए और 20,95,467 उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60 प्रतिशत रहा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?