लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सीबीआई ने किया तलब, वसूली केस में 14 अप्रैल को पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2021 21:19 IST

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे से मुंबई के बार और रेस्तरां से कथित तौर पर हर महीने 100 करोड़ की राशि उगाहने के लिए कहा था.

Open in App
ठळक मुद्देउद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों के साथ एसयूवी मिलने के मामले में जांच के दायरे में हैं.केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार की सुबह देशमुख को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया.सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच सीबीआई कर रही है.

नई दिल्लीः सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया है.

 

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें एजेंसी ने बुलाया है. उल्लेखनीय है कि सहायक पुलिस निरीक्षक वाझे दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों के साथ एसयूवी मिलने के मामले में जांच के दायरे में हैं.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार की सुबह देशमुख को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया. अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले उनके दो सहयोगियों संजीव पलांदे और कुंदन ने एजेंसी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे. सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच सीबीआई कर रही है.

मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद सिंह ने ये आरोप लगाए थे. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि आरोपों का कथित तौर पर मिलान वाझे ने किया. वाझे फिलहाल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में हैं. एसयूवी मामले की जांच एनआईए कर रही है.

बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच करे. अधिकारियों ने कहा कि सिंह ने पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि देशमुख ने वाझे से मुंबई के बार और रेस्तरां से कथित तौर पर हर महीने 100 करोड़ की राशि उगाहने के लिए कहा था.

टॅग्स :अनिल देशमुखसचिन वाझेमुंबई पुलिसउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर