लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के आवास पर सीबीआई ने मारा छापा, कोयला घोटाला मामले में हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: September 7, 2022 10:24 IST

आपको बता दें कि इससे पहले कोयला घोटाला में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ कई लोगों के से कई बार पूछताछ हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने पश्चिम बंगाल के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के यहां छापा मारा है। यह छापेमारी कुल पांच जगहों पर चल रही है जिसमें चार कोलकाता और एक आसनसोल में हो रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने कई बार मंत्री को समन किया था पर वे एजेंसी के सामने पेश नहीं पहुंचे थे।

CBI: पश्चिम बंगाल के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के यहां सीबीआई ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी कोयला घोटाला मामले को लेकर हुई है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की एक टीम मंत्री के आसनसोल वाले घर पर छापा मारी है। यह छापेमारी अभी भी चल रही है। 

आपको बता दें कि इस मामले में ईडी पहले से एक्शन में है और वह भी बीच-बीच में छापा मारती रहती है। कोयला घोटाले मामले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पहले से ही ईडी के निशाने पर है और उनसे कई बार इस मामले में पूछताछ भी हो चुकी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सीबीआई द्वारा मंत्री मलय घटक के यहां अभी भी चल रही है। पश्चिम बंगाल में यह छापेमारी पांच जगहों पर चल रही है। सीबीआई की यह छापेमारी कोलकाता में चार और आसनसोल में एक जगह पर चल रही है। 

बताया जा रहा कोयला घोटाले में सीबीआई ने मंत्री मलय घटक को कई बार समन जारी किया था, लेकिन वे एक बार भी सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे। ऐसे में सीबीआई ने बुधवार को उनके ठिकानों पर छापा मारा है। 

क्या है सीबीआई का आरोप

आपको बता दें कि आसनसोल के निकट कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोल फील्ड्स को लीज पर दी गई थी। आरोप है कि लीज पर दी गई खदानों में कोयले का अवैध खनन किया गया है। ऐसे में सीबीआई द्वारा इस अवैध खनन को लेकर यह दावा किया गया है कि करीब 1300 करोड़ के लेने-देन हुए है। 

सीबीआई का यह भी कहना है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा पैसा राज्य के प्रभावशाली लोगों के पास है। यही नहीं जांच के दौरान सीबीआई ने यह भी खुलासा किया है कि इस मामले में हलावा का इस्तेमाल कर राज्य के प्रभावशाली लोगों के पैसे विदेशी बैंक के खातों में जमा किया गया है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीकोयला घोटालाअभिजीत बनर्जीMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी