लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सीबीआई की 37 जगहों पर छापेमारी, लेखा सहायक पेपर लीक मामले में कार्रवाई

By अंजली चौहान | Updated: February 3, 2023 13:15 IST

वित्त विभाग के लेखा सहायक पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई कर रही है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त विभाग के लेखा सहायक पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई। जम्मू-कश्मीर में करीब 37 स्थानों पर छापेमारी।पिछले साल हुई थी परीक्षा जिसमें गड़बड़ी को लेकर सीबीआई की कार्रवाई।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यरो (सीबीआई) द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई राज्य में करीब 37 स्थानों पर तबाड़तोड़ छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग के लेखा सहायक पेपर लीक मामले को लेकर ये कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल सीबीआई की जांच राज्य में जारी है।

वित्त विभाग ने पिछले साल 6 मार्च को ये परीक्षा आयोजित की थी। इसका परिणाम 21 अप्रैल को आया था। परीक्षा के परिणामों के बाद कथित अनियमितताएं देखी गई। परिणाम में सबसे ज्यादा जम्मू, कठुआ और अन्य जिलों के उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसके बाद इसमें गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गौरतलब है कि ये पहला मामला नहीं है, जब सीबीआई पेपर लीक मामले में कार्रवाई कर रही है। इससे पहले बीते 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। इस मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात राज्यों में 50 स्थानों पर छापेमारी की थी।

सीबीआई ने ये छापेमारी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर में तलाशी ली थी। इसके अलावा बिहार, पंजाब, जौनपुर, हरियाणा, वाराणसी, गाजीपुर, लखनऊ में छापेमारी की थी। छापेमारी में सीबीआई ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?