लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी सीबीआई ने कौशाम्बी में खनिजों के अवैध खनन के लिए पट्टे देने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पर मामला दर्ज किया है। यह मामला 2012-14 के दौरान का है जब वह जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी अधिकारी सत्येंद्र सिंह के आवासीय परिसर सहित नौ स्थानों पर तलाशी की गई। तलाशी के दौरान अधिकारी और उनके रिश्तेदारों के नाम पर लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद तथा नयी दिल्ली में कई करोड़ की 44 संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, "तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट के परिसर में तलाशी के दौरान, लगभग 10 लाख रुपये की नकदी, अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नयी दिल्ली में 44 अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, 36 बैंक खातों में करीब 51 लाख रुपये की सावधि जमा राशि और छह लॉकरों की चाबियां मिलीं। लॉकरों में 2.11 करोड़ रुपये (लगभग) के सोने और चांदी के आभूषण तथा एक लाख रुपये (लगभग) की पुराने नोट भी मिले।"

उन्होंने कहा कि यह आरोप लगाया गया है कि 2012-14 के दौरान कौशाम्बी के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट ने दो नए पट्टे प्रदान किए थे और अन्य आरोपियों को नौ मौजूदा पट्टों का नवीनीकरण किया था, ताकि 31 मई, 2012 को जारी उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों में उल्लिखित ई-निविदा प्रक्रिया का पालन किए बिना खनिजों के अवैध खनन की जा सके।

यह मामला उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अवैध खनन के मामलों की जांच का एक हिस्सा है जिस मामले की जांच इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सीबीआई को सौंप दी थी जिसमें एजेंसी ने राज्य के एक पूर्व मंत्री पर भी मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा