लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की टीम पर मवेशी तस्करों का हमला, जवान जख्मी, एक बांग्लादेशी मारा गया

By भाषा | Updated: July 9, 2019 02:18 IST

मवेशियों की तस्करी करने वाले 50-60 लोगों के एक समूह ने सीमा की दोनों तरफ से बीएसएफ के गश्ती दल पर हथियारों से हमला कर दिया।

Open in App

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास मवेशियों की तस्करी करने वाले हथियारबंद लोगों की ओर से एक गश्त टीम पर हमला किए जाने के बाद सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी शख्स मारा गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सात-आठ जुलाई की दरम्यानी रात उस वक्त हुई जब मवेशियों की तस्करी करने वाले 50-60 लोगों के एक समूह ने सीमा की दोनों तरफ से बीएसएफ के गश्ती दल पर हथियारों से हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मरक्षा में बीएसएफ को गोलियां चलानी पड़ी। बीएसएफ ने हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए पहले अपने ‘पंप-एक्शन’ बंदूकों से दो गैर-जानलेवा गोलियां दागी, लेकिन तस्करों ने 24वीं बटालियन के कांस्टेबल जिया-उल-हक पर बड़े धारदार हथियार ‘डाह’ से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हक की बांह और पीठ गंभीर रूप से जख्मी हो गई और इसके कारण उनके शरीर से काफी खून बह चुका था। इसके बाद बीएसएफ की इकाई के कमांडर ने ‘इंसास’ राइफल से फायरिंग के आदेश दे दिए ताकि हमलावरों को जवानों पर और हमला करने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में एक बांग्लादेशी शख्स मारा गया। तस्करों की ओर से बीएसएफ जवानों पर किए जाने वाले जानलेवा हमले चिंता का सबब हैं और इस अर्धसैनिक बल ने इस मुद्दे को कई बार अपने बांग्लादेशी समकक्ष के सामने उठाया है।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर