लाइव न्यूज़ :

Caste Survey: कानूनविद् से सलाह मशवरा किया जाएगा, जाति सर्वेक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नीतीश कुमार ने टिप्पणी करने से किया इंकार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2023 17:07 IST

Caste Survey: बिहार में सभी दलों ने मिलकर  जाति सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया था। नीतीश कुमार ने कहा सबों की सहमति से ये का शुरू किया गया था, पर भाजपा वालों की भाषा बदली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी दल के नेता पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की एकता को लेकर भी चर्चा होगी। कुछ लोग गड़बड़ी करने के फिराक में हैं। इसलिए ''समाज में प्रेम और भाईचारा बनाए रखें।'

Caste Survey:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  जाति सर्वेक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तत्काल टिप्पणी करने से मना किया है। शुक्रवार को दरभंगा में रिंग बांध का लोकार्पण करने के बाद मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर वे तत्काल टिपप्णी नहीं करना चाहते हैं।

इस मसले पर हर कोई जानता है कि बिहार में सभी दलों ने मिलकर  जाति सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया था। नीतीश कुमार ने कहा सबों की सहमति से ये का शुरू किया गया था, पर आज भाजपा वालों की भाषा बदली हुई है।

वहीं, कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक जाने की बात पर नीतीश कुमार ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी दल के नेता पहुंच रहे हैं। वहां लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की एकता को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता को लेकर जो मुहिम उन्होंने शुरू की है, वह आगे भी जारी रहेगी।

बता दें कि नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के रिंग बांध का पुनर्स्थापन एवं मिथिला आर्ट से सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया और कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध के उच्चीकरण,सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण कार्य के फेज-2 का कार्यरम्भ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग गड़बड़ी करने के फिराक में हैं। इसलिए ''समाज में प्रेम और भाईचारा बनाए रखें।'

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारकर्नाटकलोकसभा चुनाव 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप