लाइव न्यूज़ :

जाति आधारित जनगणनाः 23 अगस्त को पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2021 18:29 IST

Caste based census: दिल्ली में होनेवाली मुलाकात में बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव भी साथ जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमॉनसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने मुझसे मुलाकात की थी।प्रधानमंत्री जी को पत्र भेजा गया और उनसे मिलने का समय मांगा गया था।लोगों ने जातीय जनगणना कराने को लेकर प्रस्ताव रखा था।

Caste based census: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी हिस्सा लेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि जाति आधारित जनगणना करने के लिए बिहार के प्रतिनिधि मंडल के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। आदरणीय प्रधानमंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद कि 23 अगस्त को मिलने का समय दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राजद के तेजस्वी यादव सहित बिहार के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। मैं उन्हें अगले सोमवार को सुबह 11 बजे समय देने के लिए धन्यवाद देता हूं।

जाति आधारित जनगणना का समर्थन करते हुए नीतीश ने कहा कि इससे समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा और अधिक प्रभावी शासन की सुविधा होगी। कुमार ने 3 अगस्त को पीएम मोदी को पत्र लिखकर मांग पर चर्चा के लिए उनसे मिलने का समय मांगा था। हाल ही में, यादव के नेतृत्व में पांच दलों के विपक्षी महागठबंधन के नेताओं ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से शिष्टाचार मुलाकात करने के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि कल शाम को खबर मिली कि सोमवार यानि 23 अगस्त को दिन में पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का समय मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जातीय जनगणना को लेकर जो प्रतिनिधिमंडल मिलेगा उसकी सूची पत्र में ही भेज दी गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भी अपनी तरफ से नाम तय कर रहे हैं और अंतिम रूप से जो सूची बनेगी उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया जाएगा।

राजभवन आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात होती रहती है। वाइस चांसलर को लेकर विचार-विमर्श के लिए हम यहां आए थे।’’ राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बडे पुत्र तेजप्रताप यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच मतभेद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह उनका अंदरुनी मामला है। उस पर हमारी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।’’ 

टॅग्स :जातिनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवNitin Kumarकांग्रेसजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"