मुजफ्फरनगर में किशोरी से बलात्कार का मामला सामने आया
By भाषा | Published: November 15, 2021 12:37 PM2021-11-15T12:37:37+5:302021-11-15T12:37:37+5:30
मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार को जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की के आवास पर हुई। आरोपी की पहचान मुन्ना के रूप में की गयी है, जो फरार है।
पुलिस ने बताया कि मुन्ना किशोरी का पारिवारिक मित्र है, इसलिए वह आमतौर पर उसके घर आया करता था। उन्होंने बताया कि मुन्ना ने रविवार को परिवार के सभी सदस्यों के पेय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीने के बाद परिवार के अन्य सदस्य बेहोश हो गए और फिर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।