लाइव न्यूज़ :

सपा के फरार विधायक के खिलाफ जाली आधार कार्ड बनवाने का मामला हुआ दर्ज, वरिष्ठ महिला नेता संग 3 अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 30, 2022 07:32 IST

मामले में बोलते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश ने कहा कि फर्जी आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त कर लिए गए हैं। उनके मुताबिक, आधार कार्ड अशरफ अली के नाम पर बनाई गई थी लेकिन उसमें इरफान सोलंकी की तस्वीर लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसपा के फरार विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। उन पर जाली आधार कार्ड इस्तेमाल कर यात्रा करने का आरोप लगा है। ऐसे में सपा नेता की मदद करने में पुलिस ने एक महिला नेता समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के फरार विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एक उड़ान में सवार होने के लिए जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की सुरक्षा से समझौता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

वरिष्ठ महिला नेता संग 5 अन्य पर मामला हुआ दर्ज

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने मंगलवार को बताया पुलिस ने सपा की वरिष्ठ महिला नेता नूरी शौकत और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने फर्जी पहचान पर आधार कार्ड प्राप्त करने में सपा विधायक की कथित तौर पर मदद की थी। 

पुलिस ने जाली आधार कार्ड बनाने वाले सामान किए जब्त

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नूरी शौकत, अशरफ अली, अनवर मंसूरी और अख्तर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। तिवारी ने कहा कि फर्जी आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त किए हैं। उनके मुताबिक, कार्ड अशरफ अली के नाम पर बनाई गई थी लेकिन उसमें इरफान सोलंकी की तस्वीर थी। 

मामले में बोलते हुए तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें मुंबई और दिल्ली के अधिकारियों ने सोलंकी के बारे में जानकारी दी थी। सोलंकी ने 11 नवंबर को दिल्ली से मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ान में सवार होने के वास्ते जाली पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए सपा विधायक

इस पर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि "हमने दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डे से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं जिसमें सपा विधायक सोलंकी को वहां देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में सपा विधायक को सीट संख्या 31 पर बैठे हुए देखा गया था। हमने जांच शुरू की है। 

उन्होंने कहा कि सपा विधायक के अपराध के बारे में संबंधित अदालत को अवगत कराया जाएगा और फरार विधायक की संपत्ति कुर्की की जाएगी। सपा विधायक सोलंकी दो आपराधिक मामलों में आरोपी हैं और फरार हैं। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीPoliceआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है