लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: अमित शाह के खिलाफ बिहार में दर्ज हुआ सांप्रदायिक तनाव भड़काने का केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2023 15:39 IST

बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गृहमंत्री शाह ने कर्नाटक चुनाव प्रचार में सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाली टिप्पणी की है, जो देश की कानून-व्यवस्था को खिलाफ है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के दरभंगा की रहने वाली कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने दर्ज कराया अमित शाह के खिलाफ केसप्रतिभा सिंह ने गृहमंत्री शाह पर लगाया सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाली टिप्पणी करने का आरोप प्रतिभा सिंह ने आईपीसी की धारा 153, 505 (2) और 506 के तहत लिखाया अमित शाह के खिलाफ केस

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बिहारकांग्रेस की एक महिला नेता द्वारा केस दर्ज कराया गया है। बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने गृहमंत्री शाह के खिलाफ जो केस दर्ज कराया है, उसमें उनकी ओर से कहा गया है कि अमित शाह ने चुनावी राज्य कर्नाटक में सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाली टिप्पणी की है, जो देश की कानून-व्यवस्था को खिलाफ है। इस कारण उनके खिलाफ केस चलना चाहिए और दोषी पाये जाने पर कानूनी प्रवधान के अनुरूप सजा देनी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके अनुसार बीते 25 अप्रैल को अमित शाह ने कर्नाटक के बेलगावी में एक रैली की। जिसनें उन्होंने कई ऐसी टिप्पणियां की, जिससे कानून-व्यवस्था का उल्लंघन होता है। शाह द्वारा की गई सबसे आपत्तिजनक टिप्पणी में कहा गया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में दंगे होंगे।

बिहार कांग्रेस की नेता प्रतिभा सिंह ने कहा, "अमित शाह अपने भाषण के जरिये कर्नाटक में नफरत और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे थे। जबकि वहां आने वाली 10 मई को मतदान होना है। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में दंगे होंगे। यह एक भड़काऊ भाषण है। इसलिए मैंने उनके खिलाफ केस नंबर (490/23) के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 505 (2) और 506 में केस दर्ज कराया है।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "अमित शाह जानबूझकर राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए कर्नाटक में इस तरह के बयान दे रहे हैं। वो चाहते हैं कांग्रेस समर्थकों के मन में भय हो और चुनाव में कांग्रेस को नुकसान हो। केवल सत्ता पाने के लिए अमित शाह का दिया यह बयान कहीं से भी राजनीतिक मर्यादा के दायरे में नहीं आता है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।"

प्रतिभा सिंह द्वारा अमित शाह के खिलाफ दायर इस याचिका को भाजपा नेताओं द्वारा सूरत और पटना की जिला अदालतों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर कराये गये अलग-अलग आपराधिक मानहानि के मामलों के मद्देनजर प्रतिक्रिया के रूप में भी देखा जा रहा है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023अमित शाहBJPकांग्रेसबिहारदरभंगा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?