लाइव न्यूज़ :

यूपी: जमीन कब्जाने के लिए बनाया जा रहा है मंदिर-किया जा रहा चंदा वसूल, आरोप को लेकर 3 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज

By भाषा | Updated: November 14, 2022 16:43 IST

मामले में बोलते हुए थाना सेक्टर 49 के पुलिस अधिकारी यशपाल धामा ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र धीरज सिंह निवासी बरौला गांव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उमानंद कौशिक, जय कांत और सुमित भाटी तथा अन्य लोगों ने उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके मंदिर बनवाना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतमबुद्ध नगर में तीन लोगों पर मंदिर बनाने का आरोप लगा है। दावा है कि जमीन को कब्जा करने के इरादे से घटनास्थल पर मंदिर बनाया जा रहा है। आरोप यह भी है कि मंदिर बनाकर लोगों से मंदिर के नाम पर पैसे भी लिए जा रहे है।

लखनऊ: गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के थाना सेक्टर 49 में एक व्यक्ति ने मंदिर की आड़ में जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अदालत के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

क्या है शिकायतकर्ता के आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी सलारपुर गांव के पास स्थित उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके वहां पर मंदिर बनवा रहे हैं और लोगों से अवैध रूप से चंदा वसूल कर रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इन लोगों पर अवैध रूप से जमीन कब्जा कर मंदिर बनाने का है आरोप

थाना सेक्टर 49 के पुलिस अधिकारी यशपाल धामा ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र धीरज सिंह निवासी बरौला गांव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उमानंद कौशिक, जय कांत और सुमित भाटी तथा अन्य लोगों ने उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके मंदिर बनवाना शुरू कर दिया है। 

आरोपी कर रहे है पीड़ित से नकद और जमीन की मांग

अधिकारी ने बताया कि सुनील ने सलारपुर गांव के पास 8,506 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है जिस पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे 51 लाख रुपए नकद और 500 वर्ग मीटर जमीन की मांग कर रहे हैं। 

क्या कहना है आरोपियों का 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत पूछने पर उमानंद कौशिक ने कहा कि एक वर्ष पूर्व वहां पर दुर्गा मंदिर टूटने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि उनपर निराधार आरोप लगाए गए हैं और मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति को वह जानते तक नहीं हैं।  

टॅग्स :नॉएडाPoliceकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया