लाइव न्यूज़ :

शादी को लेकर परिवार का बहिष्कार करने का आदेश देने के लिए 12 लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:43 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों का कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार करने का आदेश देने के लिए पुलिस ने 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है। व्यक्ति ने अपने ही इलाके की अपनी ही जाति की एक महिला से शादी कर ली जिसके बाद उसका सामाजिक बहिष्कार करने के आदेश दिए गए थे।

यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने हाल में रत्नागिरी के संगमेश्वर तहसील के देवरूख थाने में ग्रामीणों के एक समूह द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जो स्थानीय समाज में उसकी शादी के खिलाफ थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही जाति के हैं (अनुसूचित जाति)। वह देवरूख के पटगांव बौधावाडी का रहने वाला है। वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है और वर्तमान में पालघर जिले के वसई में रहता है।’’

उन्होंने कहा कि उसने पिछले वर्ष मुंबई के खार में 20 वर्षीय महिला से शादी की। महिला भी उसी के इलाके की है और उसी की जाति की है। वह नवी मुंबई के कोपर खैरने में रहती है और उसी कंपनी में दूसरे विभाग में काम करती है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इस सिलसिले में आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है। शिकायतकर्ता की पत्नी के पिता भी मामले के आरोपियों में शामिल हैं। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस