लाइव न्यूज़ :

पदोन्नति में देरी के कारण रेलवे के समूह 'ब' के अधिकारियों का करियर प्रभावित हुआ: संघ

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:42 IST

Open in App

(अनन्या सेनगुप्ता)

नयी दिल्ली, दो नवंबर रेलवे के समूह 'ब' के 1,500 से अधिक अधिकारियों का करियर पदोन्नति में चार साल की देरी के कारण प्रभावित हुआ है। अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ ने यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि इससे अधिकारियों का ''अपमान'' हुआ है तथा यह ''मनोबल को गिराने वाला'' है।

समूह 'ब' के अधिकारियों को रेलवे संचालन की रीढ़ माना जाता है क्योंकि वे रेल के डिब्बों और इंजन की मरम्मत तथा रखरखाव, रेल मरम्मत तथा निगरानी, सिग्नल प्रणाली और अन्य संचालनात्मक कार्यों में शामिल होते हैं।

रेलवे संघ ने पिछले कुछ महीनों में इस मुद्दे पर रेलवे बोर्ड से कई अनुरोध किए हैं और इस बात पर प्रकाश डाला है कि कैसे 2016 के बाद से पदोन्नति में देरी ने न केवल इन अधिकारियों के करियर की प्रगति में बाधा उत्पन्न की बल्कि इनका अपमान भी हुआ।

भारतीय रेलवे अधिकारी पदोन्नति संघ (आईआरपीओएफ) ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष तथा सीईओ सुनीत शर्मा को अक्टूबर में लिखे पत्र में कहा, ''डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की देरी और सीनियर स्केल पर तदर्थ पदोन्नति को समाप्त करने के कारण ग्रुप-बी के कुछ अधिकारी 14 साल से अधिक समय से जूनियर स्केल में काम कर रहे हैं। ग्रुप-बी के कई अधिकारी जूनियर स्केल में ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं/सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। विभागीय पदोन्नति में देरी होने से उत्पन्न ठहराव के कारण वे अपमानित महसूस कर रहे हैं और उनका मनोबल गिर रहा है।''

आईआरपीओएफ ने कहा, ''इस दयनीय स्थिति से निजात पाने के लिए समय पर विभागीय पदोन्नति कराना ही एक मात्र उपाय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो