लाइव न्यूज़ :

नेशनल हाईवे 52 पर पीछे से ट्रक में घुसी कार, दुर्घटना में आरक्षक की मौत, थाना प्रभारी समेत 3 गंभीर घायल

By बृजेश परमार | Updated: January 29, 2023 20:17 IST

थाना प्रभारी ज्ञानसिंह ठाकुर के साथ प्राइवेट वाहन का चालक एवं एक मनावर रहवासी अरविंद वर्मा घायल हुए हैं। थाना प्रभारी एवं ड्राईवर को गंभीर होने पर इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में एवं रहवासी को शाजापुर के अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना इतनी भीषण थी की कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयाआगे की सीट पर ड्राईवर के पास बैठे आरक्षक सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

उज्जैन: शाजापुर जिला अंतर्गत नेशनल हाईवे 52 आगर-मुंबई पर रविवार तड़के हुई दुर्घटना में राजगढ़ जिला के मलावर थाना के आरक्षक सुनील की मौत हो गई। थाना प्रभारी ज्ञानसिंह ठाकुर के साथ प्राइवेट वाहन का चालक एवं एक मनावर रहवासी अरविंद वर्मा घायल हुए हैं। थाना प्रभारी एवं ड्राईवर को गंभीर होने पर इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में एवं रहवासी को शाजापुर के अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

मक्सी थाना प्रभारी गोपालसिंह चौहान के अनुसार तड़के के समय दुर्घटना हुई। मलावर थाना प्रभारी ज्ञानसिंह ठाकुर एक प्रकरण के सिलसिले में आरक्षक सुनील एवं रहवासी अरविंद वर्मा को साथ लेकर प्रायवेट वाहन के चालक के साथ शाजापुर से इंदौर की और जा रहे थे। नेशनल हाईवे के रोजवास टोल से करीब एक किलोमीटर आगे एवं मक्सी थाना से 4 किलोमीटर पहले मलावर पुलिस टीम की कार आगे आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। 

दुर्घटना इतनी भीषण थी की कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। कार में आगे की सीट पर ड्राईवर के पास बैठे आरक्षक सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ड्राईवर एवं कार की पीछे की सीट पर बैठे थाना प्रभारी ज्ञानसिंह गंभीर घायल हो गए। कार के डोर ब्रेक कर उन्हे निकाला जा सका। दोनों गंभीर घायलों को इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में रैफर किया गया। 

कार में सवार रहवासी अरविंद वर्मा को घायल होने पर शाजापुर के जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। मृतक आरक्षक सुनील का पोस्टमार्टम शाजापुर जिला अस्पताल में किया गया। राजगढ़ पुलिस के साथ ही आरक्षक के परिजनों को शव सुपुर्द किया गया है। समाचार लिखे जाने तक कंटेनर का पता नहीं चला है, पुलिस जांच में जुटी है। कार पीछे से कंटेनर में घुसी है। मर्ग कायम के साथ जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया