लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाने की है तैयारी! मीडिया में आई खबरों पर कैप्टन ने कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2023 20:43 IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह उन खबरों को अटकलबाजी कहा है जिसमें उन्हें महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाने पर विचार की बात कही गई थी। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता लेकिन वे पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई हर जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र का नया राज्यपाल मुझे बनाए जाने की खबरें केवल अटकलबाजी: कैप्टन अमरिंदर सिंह अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनसे इस बारे में किसी ने कोई बात नहीं की है और वे कुछ नहीं जानते।अमरिंदर सिंह ने साथ ही कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगे, उसे निभाने के लिए वे तैयार हैं।

नई दिल्ली: भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि उन्हें महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया जा सकता है। अमरिंदर सिंह ने मीडिया में आई इन खबरों को 'विशुद्ध रूप से अटकलबाजी' कहा। हालांकि, 80 वर्षीय नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ भी करने के लिए कहेंगे, वे उसका पालन करेंगे।

'राज्यपाल बनाए जाने की बात की मुझे जानकारी नहीं'

महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद के लिए उनके नाम पर विचार किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा, 'यह पूरी तरह से अटकलबाजी है। किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने कुछ नहीं बताया। मैंने प्रधानमंत्री को पहले ही सूचित कर दिया है कि वह जहां भी चाहें, जिस पद पर चाहें, मैं उनके लिए मौजूद हूं।'

अमरिंदर सिंह का यह बयान कई मीडिया रिपोर्टों के बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने की संभावना है क्योंकि वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

महाराष्ट्र में हाल में विपक्ष लगातार कोश्यारी से पद छोड़ने की मांग कर रहा था। इसके बाद पिछले ही महीने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताई है। कोश्यारी के अनुसार उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वह अपने जीवन का बाकी समय पढ़ने-लिखने समेत अन्य गतिविधियों में बिताना चाहेंगे। 

2019 महाराष्ट्र के राज्यपाल बने थे कोश्यारी

कोश्यारी को सितंबर 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। औरंगाबाद में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज पर उनकी टिप्पणी ने उन्हें विवादों में ला दिया था।

दूसरी ओर, बताते चलें कि अमरिंदर सिंह ने 2021 में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ विवाद के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा दिए जाने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। अमरिंदर सिंह ने बाद में अपनी खुद की पार्टी, 'पंजाब लोक कांग्रेस' बनाई, जो 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कोई भी सीट जीतने में नाकाम रही। वह खुद पटियाला अर्बन के अपने घरेलू सीट से हार गए।

इसके कुछ महीनों बाद अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए और अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भी विलय कर दिया।

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहBhagat Singh Koshyariमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी