लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी पर भरोसा नहीं कर सकते, उनकी राजनीति में भ्रष्टाचार है - कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 18, 2023 15:13 IST

लोकसभा चुनाव 2024 पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हमारा रुख यह है कि हम इस पार्टी (AAP) पर भरोसा नहीं कर सकते। उनकी राजनीति में भ्रष्टाचार है। दीक्षित ने कहा कि जब गठबंधन बनेगा तो तय होगा कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आप को भ्रष्ट कहाकहा- हम इस पार्टी (AAP) पर भरोसा नहीं कर सकते एक बार फिर दोनों दलों के बीच तनाव बढ़ सकता है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों को लेकर की जारी कांग्रेस की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता अलका लांबा के एक बयान ने सनसनी फैला दी थी। दरअसल बीते दिनों कांग्रेस की एक अहम बैठक के बाक लांबा ने कहा था कि पार्टी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद 'इंडिया' गठबंधन की सहयोगी आम आदमी पार्टी असहज हो गई थी। अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कुछ ऐसा कहा है जिससे एक बार फिर दोनों दलों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

लोकसभा चुनाव 2024 पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "हमने ये नहीं कहा कि हम सातों सीटों पर लड़ेंगे। हमने कहा कि हम सात सीटों पर तैयारी करेंगे। गठबंधन की परवाह किए बिना हर पार्टी तैयारी करती है। जब गठबंधन बनेगा तो तय होगा कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा। हमारी बैठक पार्टी को मजबूत करने के लिए थी। हमने बैठक में गठबंधन पर चर्चा नहीं की। हमारा रुख यह है कि हम इस पार्टी (AAP) पर भरोसा नहीं कर सकते। उनकी राजनीति में भ्रष्टाचार है।" 

बता दें कि अलका लांबा के बयान के बाद पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया को आगे आकर सफाई देनी पड़ी थी। अब संदीप दीक्षित के बयान के बाद पवन खेड़ा को सफाई देनी पड़ी है। दीक्षित के बयान पर पवन खेड़ा ने कहा, "पार्टी की बेहतरी के लिए चर्चाएं होती रहती हैं और जब चर्चा होती है तो अलग-अलग राय सुनने को मिलती है और उसके बाद मिलकर कोई फैसला लिया जाता है।"

बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं के बयानों से आप असहज है। लांबा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कहा था कि अगर कांग्रेस ने मन बना लिया है कि दिल्ली में वो हमारे साथ गठबंधन नहीं करेंगे तो ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने और अपना समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है। हमारा शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होंगे या नहीं।

कांग्रेस ने दिल्ली में सेवाओं से संबंधित विधेयक के मुद्दे पर पिछले दिनों संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों में आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था, जबकि संदीप दीक्षित और अजय माकन जैसे कई नेताओं की राय इस मुद्दे पर अलग थी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं की राय यही है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का जनाधार छीना है और ऐसे में पार्टी को उस जनाधार को फिर से हासिल करने के लिए प्रयास करना चाहिए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसआम आदमी पार्टीसंदीप दीक्षितइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी