लाइव न्यूज़ :

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा- बिना फूल या फल वाले भांग के पौधे को ‘गांजा’ नहीं माना जा सकता, शख्स को दी जमानत

By भाषा | Updated: September 4, 2022 12:59 IST

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए मादक पदार्थ रखने के आरोपी व्यक्ति को अग्रिम जमानत देते हुए कहा है कि बिना फूल या फल वाला भांग का पौधा ‘गांजा’ के दायरे में नहीं रखा जा सकता है।

Open in App

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ रखने के आरोपी व्यक्ति को अग्रिम जमानत देते हुए कहा है कि बिना फूल या फल वाला भांग का पौधा ‘गांजा’ के दायरे में नहीं आता है। न्यायमूर्ति भारती डांगरे की पीठ ने 29 अगस्त को पारित अपने आदेश में यह भी कहा कि आरोपी के आवास से स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा जब्त किए गए पदार्थ और रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजे गए नमूने में भी अंतर है।

अदालत कुणाल कडू द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें नशीला पदार्थ निषेध कानून (एनडीपीएस) की धारा-8(सी) (मादक पदार्थ का उत्पादन, निर्माण या कब्जा), 28 (अपराध करने का प्रयास) और 29 (आपराधिक साजिश) के तहत अपराधों के लिए एनसीबी द्वारा अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। एनसीबी के अनुसार, उसने अप्रैल 2021 में कडू के आवास पर तलाशी ली थी और तीन पैकेट में कुल 48 किलोग्राम हरा पत्तेदार पदार्थ बरामद किया था।

एनसीबी ने दावा किया था कि यह हरा पत्तेदार पदार्थ गांजा है और चूंकि बरामद किए गए प्रतिबंधित पदार्थ का कुल वजन 48 किलोग्राम था, इसलिए यह वाणिज्यिक मात्रा की परिभाषा के अंतर्गत आता है। न्यायमूर्ति डांगरे ने एनडीपीएस कानून के तहत गांजा की परिभाषा पर भरोसा करते हुए कहा, ‘‘गांजा भांग के पौधे का फूल या फल वाला शीर्ष भाग होता है और जब फूल या फल वाला हिस्सा साथ नहीं हो तो पौधे के बीज और पत्ते को संबंधित श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए।’’

अदालत ने कहा, ‘‘अगर पौधे के शीर्ष भाग के साथ फूल या फल के रूप में बीज और पत्ते हों तो यह गांजा माना जाएगा। लेकिन जब बीज और पत्ते इसके शीर्ष भाग के साथ नहीं होंगे तो इसे गांजा नहीं माना जाएगा।’’ न्यायमूर्ति डांगरे ने कहा कि वर्तमान मामले में एनसीबी ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति के घर से जब्त किया गया पदार्थ एक हरे पत्ते वाला पदार्थ था और उसने फूल या फल का कोई संदर्भ नहीं दिया है।

अदालत ने कहा कि कडू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है और उन्हें अग्रिम जमानत दे दी गई। कडू के वकील मिथिलेश मिश्रा ने दलील दी थी कि फल और फूलों वाले शीर्ष भाग की अनुपस्थिति में केवल पत्ते और बीज किसी पदार्थ को एनडीपीएस कानून में परिभाषित गांजा शब्द के दायरे में नहीं लाते।

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टNCB Mumbaiनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम