लाइव न्यूज़ :

CHHATTISGARH : प्रत्याशी जमानत राशि वापस लेने नही दिखा रहे इंटरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2023 11:56 IST

विधानसभा चुनाव में जमानत राशि जब्त जैसी खबरों के बीच प्रत्याशी नहीं ले रहे जमानत राशि वापस

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्याशी नहीं ले रहे जमानत राशि वापस विधानसभा चुनाव में इतनी होती हैं जमानत राशिजमानत राशि वापस मिलने की ये होती हैं स्थिति

रायपुर । विधानसभा चुनाव में शामिल प्रत्याशी जमानत बचाने के बाद भी राशि वापस नहीं ले रहें, राशि वापसी की प्रक्रिया ।

प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है परिणाम घोषित किया जा चुके हैं ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की अपनी भूमिका प्रदेश में पूरी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में नामांकन फार्म जमा करने के बाद चुनाव से नाम वापस लेने और हर के बावजूद जमानत बचा - पाने वाले प्रत्याशी अपनी जमानत राशि वापस लेने रुचि नहीं दिख रहे। रायपुर जिले के 7 में से 6 विधानसभा क्षेत्र में 33 प्रत्याशियों ने चुनाव से अपना नाम वापस लिया था। इसमें से अब तक सिर्फ 12 प्रत्याशी ही ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जमानत राशि वापस लेने आवेदन किया है,  जबकि अन्य प्रत्याशियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है । चुनाव में करारी हार के बावजूद अपनी जमानत बचा पाने वाले रायपुर जिले के 7 कांग्रेस सहित आठ प्रत्याशी सफल रहे थे ,लेकिन इनमें से किसी ने भी जमानत राशि वापस लेने आवेदन नहीं किया है इन सभी प्रत्याशियों के जमानत राशि प्रशासन के खाते में जमा है। 

रायपुर जिले की बात कर तो सातों विधानसभा में 155 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरा था। नामांकन फार्म के साथी ही सभी प्रत्याशियों ने 10000 एवं ₹5000 की जमानत राशि भी जमा कराई थी। इसमें से 33 प्रत्याशियों ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था। नामांकन वापस लेने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव होने बाद अपनी जमानत राशि वापस लेनी होती हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन अब तक केवल 12 प्रत्याशियों ने ही आपनी जमानत राशि वापस ली है। 

विधानसभा चुनाव में इतनी होती हैं जमानत राशि

विधानसभा चुनाव में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹10000 की जमानत राशि देनी होती है। जबकि एसटी और एससी वर्ग के प्रत्याशियों को ₹5000  जमानत देनी होती है।

जमानत राशि वापस मिलने की ये होती हैं स्थिति

किसी भी विधानसभा क्षेत्र में यदि प्रत्याशी को कुल मतदाता का 1/6 से ज्यादा वोट हासिल होता है तो चुनाव आयोग उसकी जमानत राशि लौटा देता है, इसके अलावा सीट से जीतने वाले प्रत्याशी को भी जमानत राशि वापस की जाती है भले ही जीतने वाले उम्मीदवार को 1/6 से कम वोट ही क्यों ना मिला हो। नामांकन फार्म भरने के बाद नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों को भी चुनाव आयोग जमानत राशि वापस लौटता है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?