लाइव न्यूज़ :

Calcutta Metro: वरिष्ठ नागरिक पूरे दिन यात्रा कर सकेंगे, पहचान पत्र दिखाना होगा

By भाषा | Updated: October 14, 2020 13:24 IST

अधिकारी ने बताया कि पहले वरिष्ठ नागरिक सिर्फ सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम चार बजकर 30 मिनट तक ही यात्रा कर सकते थे। अब इस प्रतिबंध को हटा लिया गया है क्योंकि भीड़ वाले समय में सेवा बढ़ी है। 

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ नागरिक अपने पहचान पत्र का इस्तेमाल करते हुए बुधवार से दिन भर मेट्रो से यात्रा कर सकेंगे।अब इस प्रतिबंध को हटा लिया गया है क्योंकि भीड़ वाले समय में सेवा बढ़ी है। 

कोलकाताः मेट्रो में भीड़ वाले समय में सेवा बढ़ने के मद्देनजर अब वरिष्ठ नागरिक पूरे दिन यात्रा कर सकेंगे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक अपने पहचान पत्र का इस्तेमाल करते हुए बुधवार से दिन भर मेट्रो से यात्रा कर सकेंगे और उन्हें किसी ई-पास की जरूरत नहीं होगी।

अधिकारी ने बताया कि पहले वरिष्ठ नागरिक सिर्फ सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम चार बजकर 30 मिनट तक ही यात्रा कर सकते थे। अब इस प्रतिबंध को हटा लिया गया है क्योंकि भीड़ वाले समय में सेवा बढ़ी है। 

कोच शेड का स्थान बदलने से मेट्रो परियोजना एवं यातायात पर असर पड़ेगा : विशेषज्ञ

आरे मेट्रो कोच शेड का स्थान बदल कर इसे मुंबई के कंजुरमार्ग ले जाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को अविवेकपूर्ण करार देते हुये विशेषज्ञों ने कहा है कि इससे मेट्रो-3 परियोजना एवं शहर की परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी। शहरी योजनाकारों एवं परिवहन विशेषज्ञों ने कहा है कि मुंबई के हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी से मेट्रो कोच शेड स्थानांतरित करने के फैसले से परियोजना में देरी होगी और इसका पूंजीगत व्यय तथा परिचालन लागत बढे़गी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को आरे मेट्रो कोच शेड को समाप्त करने की घोषणा की थी । उन्होंने कहा था कि इस परियोजना को अब यहां से कंजुरमार्ग में सरकारी जमीन पर ले जाया जायेगा और इससे कोई लागत नहीं बढ़ेगी। विशेषज्ञों ने हालांकि कहा कि कोच शेड को कंजुरमार्ग में स्थानांतरित करने का यह सही समय नहीं है क्योंकि कोबाला-बांद्रा मेट्रो-3 परियोजना अब पूरी होने वाली है । इस परियोजना की शुरुआत 2013 में हुयी थी। 

मुंबई के परिवहन विशेषज्ञ परेश रावल ने इसे ‘अविवेकपूर्ण’ निर्णय करार दिया है। रावल ने बताया कि इससे शहर की परिवहन व्यवस्था गड़बड़ा जायेगी । उन्होंने यह भी कहा कि इससे मेट्रो-3 परियोजना में देरी होगी और इसका पूंजीगत व्यय बढ़ेगा और परिचालन लागत में वृद्धि होगी।

शहरी योजनाकार सुलक्षणा महाजन ने कहा कि मेट्रो कोच शेड का निर्माण आरे कॉलोनी स्थित मौजूदा स्थान पर ही होना चाहिये क्योंकि इस काम पर बहुत पैसा खर्च हो चुका है और इसके लिये समग्र परियोजना रिपोर्ट भी तैयार हो चुकी है ।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियापश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया