लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों की हड़ताल पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी की सरकार को भेजा नोटिस, कहा- 7 दिनों में दें जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 17:48 IST

कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता सरकार को कड़ी फटकार भी लगाई है। हाई कोर्ट ने ममता सरकार को डॉक्टरों से बातचीत करने का आदेश देते हुए कहा, 'राज्य सरकार कोर्ट को बताए कि उसने डॉक्टरों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए अब तक क्या किया है।' 

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों तथा कई निजी मेडिकल संस्थानों में ओपीडी और अन्य विभागों में सेवाएं पूरी तरह बाधित है।पश्चिम बंगाल में हड़ताली डॉक्टरों ने आंदोलन वापस लेने के लिए छह शर्तें रखी। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बिना शर्त माफी मांगना भी शामिल।

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। हड़ताल के कारण सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों तथा कई निजी अस्पतालों में नियमित सेवा प्रभावित हो रही है। इस मामले में अभी-तक तकरीबन 50 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है। इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को नोटिस जारी किया है। डॉक्टरों की हड़ताल के मुद्दे से संबंधित एक याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार से पूछा है कि गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठा रही है? 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश भी दिया है कि इस खत्म करने और जल्द से जल्द  समाधान ढूंढे। कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता सरकार को कड़ी फटकार भी लगाई है। हाई कोर्ट ने ममता सरकार को डॉक्टरों से बातचीत करने का आदेश देते हुए कहा, 'राज्य सरकार कोर्ट को बताए कि उसने डॉक्टरों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए अब तक क्या किया है।' 

पश्चिम बंगाल में हड़ताली डॉक्टरों ने आंदोलन वापस लेने के लिए छह शर्तें रखी। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बिना शर्त माफी मांगना भी शामिल।

इधर पश्चिम बंगाल में हड़ताली डॉक्टरों ने आंदोलन वापस लेने के लिए छह शर्तें रखी। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बिना शर्त माफी मांगना भी शामिल। सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों तथा कई निजी मेडिकल संस्थानों में ओपीडी और अन्य विभागों में सेवाएं पूरी तरह बाधित है। एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद जूनियर डॉक्टरों के दो सहयोगियों पर कथित रूप से हमला करने और उनके गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे मंगलवार से सरकारी अस्पतालों में खुद की सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों के संयुक्त फोरम के प्रवक्ता डॉक्टर अरिंदम दत्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

अरिंदम दत्ता ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से जूनियर डॉक्टरों को धमकी दी है वह अप्रत्याशित है... यह हमारे समुदाय का अपमान है। हम इसकी भी निंदा करते हैं... उन्होंने कल जो कहा इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हम बाहरी नहीं हैं और यह आंदोलन स्वत: स्फूर्त है... हम सामूहिक त्यागपत्र पर विचार कर रहे हैं।’’

राज्य के कई हिस्सों में चिकित्सा सेवाओं के बाधित होने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को राजकीय एसएसकेएम अस्पताल का दौरा करने वाली बनर्जी ने डॉक्टरों को चेतावनी दी कि अगर वे काम पर नहीं आएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि आंदोलनकारी एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टरों के बीच मौजूद ‘बाहरी लोगों’ ने उन्हें ‘गाली’ दी। वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपने जूनियर सहयोगियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मांग काफी न्यायसंगत है। (पीटीआई इनपुट के साथ)  

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जीडॉक्टरों की हड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील