लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता उच्च न्यायालय का सीआईडी को सीतलकुची में सीआईएसएफ की गोलीबारी मामले में जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:45 IST

Open in App

कोलकाता, 12 अप्रैल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सीआईडी को सीतलकुची में सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा गोलीबारी की घटना की जांच की प्रगति पर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान हुई इस घटना में चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करने वाली दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने सीआईडी को पांच मई तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

राज्य के महाधिवक्ता, सीआईएसएफ के लिए उपस्थित अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और भारतीय निर्वाचन आयोग के वकील ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक प्राथमिकी सीआईएसएफ के एक अधिकारी के अनुरोध पर दर्ज की गई है और एक अन्य प्राथमिकी 10 अप्रैल को कूचबिहार जिले के सीतलकुची में चार व्यक्तियों की मौत के मामले में एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है।

अदालत को सूचित किया गया कि राज्य सीआईडी इस घटना की जांच कर रही है, जिसके बाद सुनवाई की अगली तारीख तक उसे जांच की प्रगति पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मारे गए चारों लोगों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक मुआवजे के लिए निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है