लाइव न्यूज़ :

रक्षा ‘ऑफसेट’ के काम पर कैग की रिपोर्ट अगले संसद सत्र में होगी पेश: सीतारमण

By भाषा | Updated: August 23, 2020 05:51 IST

सीतारमण ने कई ट्वीट कर कहा, ‘‘कैग की 2019 की रिपोर्ट नंबर 20... रक्षा ‘ऑफसेट’ का प्रदर्शन ’ को बजट सत्र (2020) के दौरान संसद में पेश किया जाना था। कोविड के कारण सत्र समय से पहले समाप्त हो गया। अब यह रिपोर्ट अगले सत्र में रखी जाएगी। विषय वस्तु उसके बाद ही पता चल सकेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा ‘ऑफसेट’ के काम पर कैग की रिपोर्ट संसद के आगामी सत्र में पेश की जाएगी। पिछले महीने भारत को फ्रांस से पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला सेट मिला ।

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि रक्षा ‘ऑफसेट’ के काम पर कैग की रिपोर्ट संसद के आगामी सत्र में पेश की जाएगी। भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की ‘ऑफसेट’ के प्रदर्शन संबंधी रिपोर्ट को संसद के पिछले सत्र में पेश किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते सत्र को रोक दिया गया, जिसके चलते रिपोर्ट पेश नहीं की जा सकी।

सीतारमण ने कई ट्वीट कर कहा, ‘‘कैग की 2019 की रिपोर्ट नंबर 20... रक्षा ‘ऑफसेट’ का प्रदर्शन ’ को बजट सत्र (2020) के दौरान संसद में पेश किया जाना था। कोविड के कारण सत्र समय से पहले समाप्त हो गया। अब यह रिपोर्ट अगले सत्र में रखी जाएगी। विषय वस्तु उसके बाद ही पता चल सकेगी।’’

यह देखते हुए कि अक्टूबर 2019 में पहला राफेल फाइटर जेट भारत को सौंप दिया गया था, मंत्री ने कहा, ‘‘कंपनियों/ ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) को कितना ‘ऑफसेट’ दायित्व पूरा करना है, इसकी वर्षवार चरणबद्ध व्यवस्था है। रक्षा मंत्रालय ने मुझे बताया है कि इस तरह के दायित्वों को पूरा करने के दावे प्राप्त हो रहे हैं।’’

पिछले महीने भारत को फ्रांस से पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला सेट मिला । कुल 36 विमानों के लिए यह सौदा 58,000 करोड़ रुपये में हुआ है। फ्रांसीसी कंपनी इन सभी विमानों को उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार कर भारत को देने वाली है। यह दोनों देशों की सरकारों के बीच का समझौता है जो 2016 में हुआ था।

राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सरकार पर नया हमला किया। गांधी ने एक ट्वीट में एक सूत्र के हवाले से दी गयी रिपोर्ट का उल्लेख किया, जिसमें दावा किया गया था कि सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में राफेल विमानों की खरीद से संबंधित किसी भी ‘ऑफसेट’ अनुबंध का उल्लेख नहीं किया है। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणराफेल सौदासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील