लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का फैसला, आईडीबीआई बैंक को सरकार और LIC मिलकर देंगे 9000 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 15:39 IST

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार (3 सितंबर) को कहा कि कैबिनेट ने फैसला लिया है कि सरकार और एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में 9,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेंगे।

Open in App

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार (3 सितंबर) को कहा कि कैबिनेट ने फैसला लिया है कि सरकार और एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में 9,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालेंगे। इसमें सरकार की ओर से एकबारगी पुनर्पूंजीकरण के रूप में 4,557 करोड़ रुपये की पूंजी भी शामिल है। 

उन्होंने कहा है कि पिछले दो साल से जो मर्जर हुआ है उससे एलआईसी और आईडीबीआई बैंक एकसाथ आने से दोनों का फायदा हुआ है। बता दें, एलआईसी के अनुषंगी आईडीबीआई बैंक को चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 3,800.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। फंसे कर्ज के लिए अधिक प्रावधान की वजह से बैंक का घाटा बढ़ा है।एक साल पहले की अप्रैल -जून अवधि में बैंक का घाटा 2,409.89 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में बैंक का फंसे कर्ज यानी एनपीए के लिए प्रावधान बढ़कर 7,009.49 करोड़ रुपये हो गया। 2018-19 की अप्रैल - जून अवधि में यह आंकड़ा 4,602.55 करोड़ रुपये था।जून तिमाही के दौरान , कुल अकास्मिक व्यय और प्रावधान बढ़कर 6,332.05 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 5,235.96 करोड़ रुपये था। आईडीबीआई बैंक ने शेयर बाजार को बताया था कि समीक्षावधि के दौरान बैंक की कुल आय गिरकर 5,923.93 करोड़ रुपये रह गई। 2018-19 की पहली तिमाही में उसकी आय 6,402.50 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज से शुद्ध आय घटकर 1,458 करोड़ रुपये रही। 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरएलआईसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया