लाइव न्यूज़ :

हरियाणा का कायाकल्प बदलेगा लॉजिस्टिक हब, केंद्र ने मंजूर किए 1029 करोड़ रुपए

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 22, 2018 20:12 IST

वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने लॉजिस्टिक हब स्थापित करने के सिलिसले में इसके तहत आने वाले गांवों के किसानों से बातचीत कर उनसे सहयोग का अनुरोध किया है।

Open in App

चंडीगढ़,  22 जून:( बलवंत तक्षक):  दक्षिण हरियाणा के सबसे पिछड़े जिले महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी इलाके में 1,280 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब स्थापित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1,029 करोड़ रु पए की मंजूरी दे दी है। भाजपा विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने लॉजिस्टिक हब के लिए करीब एक हजार एकड़ जमीन का बंदोबस्त करवा दिया है। करीब 280 एकड़ और जमीन हासिल करने के लिए किसानों से बातचीत जारी है। 

वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने लॉजिस्टिक हब स्थापित करने के सिलिसले में इसके तहत आने वाले गांवों के किसानों से बातचीत कर उनसे सहयोग का अनुरोध किया है। लॉजिस्टिक हब नांगल चौधरी क्षेत्र के तीन गांवों, बसीरपुर, तलोट और घाटाशेर की जमीन पर स्थापित किया जाएगा। लॉजिस्टिक हब के लिए खट्टर सरकार ने जमीन का अधिग्रहण नहीं किया है, बल्कि इसके लिए सीधे ही हरियाणा आद्योगिक आधारभूत और संरचना विकास निगम (एचएसएसआईडीसी ) ने किसानों से जमीन खरीदी है। प्रति एकड़ किसानों को तीस लाख रुपए दिए गए हैं। 

शिवसेना ने कसा बीजेपी पर तंज, कहा- किसानों की आत्महत्या दोगुनी हुई, उनकी आय नहीं

लॉजिस्टिक हब के आकार लेते ही प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में यहां 5,000 लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस लॉजिस्टिक हब क्षेत्र में लगभग दस हजार करोड़ रुपए के पूंजी निवेश के आसार हैं। दुबई की दो बडी कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी इकाइयां स्थापित करने के मकसद से यहां सर्वे कर चुके हैं। दिल्ली-मुंबई के बीच ऐसे सात लॉजिस्टिक हब स्थापित किए जाएंगे। एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट इकाइयों की वजह से यहां ट्रांसपोर्ट का कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। बड़ी तादाद में यहां पैकिंग यूनिट भी आएगी। इंडस्ट्रियल पार्क भी स्थापित किया जाएगा। 

लॉजिस्टिक हब के साथ ही 500 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल पार्क भी स्थापित किया जाएगा। भाजपा विधायक डॉ. अभय सिंह यादव का मानना है कि हरियाणा के गठन के 52 साल बाद यह पहला मौका है, जब औद्योगिक दृष्टि से राज्य के इस सबसे पिछड़े इलाके को विकास के मामले में लॉजिस्टिक हब की स्थापना से ओपनिंग मिलने जा रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील