CAB: असम में विरोध प्रदर्शन का प्रतीक बना 'असमिया गमछा और ‘जय आई असोम’ का नारा

By भाषा | Published: December 14, 2019 02:54 PM2019-12-14T14:54:32+5:302019-12-14T14:54:32+5:30

Joi Aai Asom: गमछा और 'जय आई असोम' का नारा नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम में जारी विरोध प्रदर्शनों का प्रतीक बन गया है

CAB Protests: Gamosa, Joi Aai Asom slogan becomes symbol of protest in Assam | CAB: असम में विरोध प्रदर्शन का प्रतीक बना 'असमिया गमछा और ‘जय आई असोम’ का नारा

असमिया गमछा और जय आई असोम का नारा बना सीएबी के विरोध का प्रतीक

Highlights'असमिया गमछा और ‘जय आई असोम’ का नारा बना सीएबी विरोध का प्रतीककई छात्र ने लिए थे ‘गमछा, जिन पर लिखा था, ‘नो कैब’, ‘कैब वापस लो’ के नारे

गुवाहाटी: ‘हो! हो!’ की गूंज के साथ असमिया ‘गमछा’ और ‘जय आई असोम’ का नारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ असम में हो रहे उग्र विरोध प्रदर्शन का प्रतीक बन गया है। हाथ से बने सफेद और लाल धारी वाला सूती ‘गमछा’ पारंपरिक रूप से असम में बड़ों और मेहमानों को सम्मान के रूप में दिया जाता है।

इसे राज्य की पहचान के तौर पर पेश करने के लिए प्रदर्शनकारी इसका उपयोग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन नागरिकता कानून से असम की पहचान को खतरा है।

'हम असम की सांस्कृति और भाषाई पहचान नहीं गंवा सकते'

शहर के एक कॉलेज की 18 वर्षीय छात्रा अरुणिमा बरुआ ने कहा, ‘‘राज्य के लोगों की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान दांव पर है और हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम ‘गमछा’ लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो हमारी संस्कृति और अस्तित्व के हमारे गौरव को दर्शाता है।’’

कई छात्र ‘गमछा’ लिये हुये थे, जिनपर ‘नो कैब’, ‘कैब वापस लो’, ‘असम डंपिंग ग्राउंड नहीं है’, ‘हम बांग्लादेशियों का बोझ और नहीं झेल सकते’ जैसे नारे लिखे हुये थे। सड़कों पर बड़ी संख्या में उतरे प्रदर्शनकारी ‘जय आई असोम (असम माता की जय) का नारा लगा रहे थे।

व्यवसायी ब्रोजेन डेका ने कहा, ‘‘हमारी मातृभूमि के भविष्य को खतरा है और हमें इसे उन खतरों से बचाना होगा जो इस अधिनियम के लागू होने के कारण उत्पन्न हो सकते हैं।’’ 

Web Title: CAB Protests: Gamosa, Joi Aai Asom slogan becomes symbol of protest in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे