लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कहा- धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं योगी आदित्यनाथ, उनकी सरकार के पास अब ज्यादा वक्त नहीं, उल्टी गिनती शुरू

By भाषा | Updated: January 23, 2020 18:57 IST

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उसके (भाजपा) पास हिंदू और मुसलमान के अलावा और कोई नारा नहीं है। अभी नागरिकता को लेकर कितना बड़ा सवाल खड़ा कर दिया गया। नागरिकता का मामला असम से शुरू हुआ था लेकिन कोई असम के लोगों से पूछे कि क्या वे वहां हुई एनआरसी की कवायद से संतुष्ट हैं?’’

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के पास अब ज्यादा वक्त नहीं है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के पास अब ज्यादा वक्त नहीं है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अखिलेश यादव ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह और उनके साथियों के सपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि विरोध करने पर योगी सरकार ने इन लोगों पर न जाने कितने मुकदमे लाद दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह सरकार पहले ही दिन से अन्याय कर रही है। विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अब तो मुख्यमंत्री के पास समय भी नहीं बचा है। अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सपा सरकार जहां उत्तर प्रदेश को विकास की तरफ ले जा रही थी, वहीं भाजपा ने विकास का रास्ता रोककर राज्य को विनाश के रास्ते पर ले जाने का काम किया है।’’

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उसके (भाजपा) पास हिंदू और मुसलमान के अलावा और कोई नारा नहीं है। अभी नागरिकता को लेकर कितना बड़ा सवाल खड़ा कर दिया गया। नागरिकता का मामला असम से शुरू हुआ था लेकिन कोई असम के लोगों से पूछे कि क्या वे वहां हुई एनआरसी की कवायद से संतुष्ट हैं?’’

अखिलेश ने कहा "असम के लोग ही न जाने क्या-क्या चाहते थे। भाजपा को मौका मिला। उन्होंने वहां भी हिंदू-मुसलमान करा दिया। असम के लोग जो चाहते थे वह उन्हें नहीं मिला। असम के एक हिस्से में ऐसा कर दिया कि अगर हम और आप जाना चाहेंगे तो उसके लिए परमिट लेना जरूरी होगा।" अखिलेश ने कहा कि असम के एक हिस्से में सीएए लागू ही नहीं किया गया है। अगर वहां कोई व्यक्ति चाहे तो उसे नागरिकता नहीं मिल सकती। भाजपा सरकार ने किसी वर्ग को कोई सुविधा नहीं दी। केवल इसलिए नफरत फैलाई जा रही है ताकि उसका राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमें इस बात की खुशी है कि योगी आदित्यनाथ की सरपरस्ती वाली हिंदू युवा वाहिनी के लोग सपा के साथ आ गए हैं। जो लोग दूसरों की नागरिकता ले रहे थे अब उन्हीं लोगों की नागरिकता खतरे में आ जाएगी। हमें भरोसा है कि भाजपा के लोग जो धर्म की आड़ में अधर्म कर रहे थे उसका भी खुलासा ये लोग कर देंगे।’’

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह परंपरा तो भाजपा ने ही शुरू की है। उसने हमारे विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब को ले लिया और उनसे कहा कि जाओ हनुमान जी की पूजा करो।’’ कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी शरीक हुए। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी भारत के साथ साथ बसपा से भी कई नेता और कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए। 

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत