लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: बांग्लादेशी अरेस्ट, बंगाल से बनवाए थे फर्जी आधार, मतदाता पहचान पत्र, तीन पासपोर्ट, मुद्रा और अमेरिकी डॉलर जब्त

By भाषा | Updated: December 21, 2019 20:39 IST

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। जीआरपी निरीक्षक हरिनारायण सिंह ने कहा कि बांग्लादेश के सिलहट जिले के तेजपुर निवासी मोहम्मद बिलाल को अमृतसर-कोलकाता दुर्गयाना एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि बिलाल को धनबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।अधिकारी ने बताया कि उसके पास से तीन बांग्लादेशी पासपोर्ट, बांग्लादेशी मुद्रा और अमेरिकी डॉलर जब्त किए गए।

संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध के बीच एक बांग्लादेशी व्यक्ति को फर्जी आधार और भारतीय मतदाता पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। जीआरपी निरीक्षक हरिनारायण सिंह ने कहा कि बांग्लादेश के सिलहट जिले के तेजपुर निवासी मोहम्मद बिलाल को अमृतसर-कोलकाता दुर्गयाना एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि बिलाल को धनबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसके पास से तीन बांग्लादेशी पासपोर्ट, बांग्लादेशी मुद्रा और अमेरिकी डॉलर जब्त किए गए। सिंह ने कहा, “आरोपी ने पहले दावा किया कि वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का निवासी है लेकिन टीटीई ने उसके पास बांग्लादेशी पासपोर्ट देखे और आरपीएफ कर्मियों को सूचित किया जिन्होंने बिलाल को हिरासत में ले लिया।”

उन्होंने कहा कि बिलाल लखनऊ में ट्रेन पर चढ़ा था और कोलकाता जा रहा था जहां से उसकी योजना बांग्लादेश जाने की थी। अधिकारी ने बताया कि बिलाल का बड़ा भाई लखनऊ की जेल में बंद है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में फर्जी आधार और भारतीय मतदाता पहचान पत्र बनवाए थे।

सिंह ने कहा कि बिलाल को विशेष रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिन्होंने उसे 14 दिनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। भाषा यश अविनाश अविनाश

टॅग्स :पश्चिम बंगालबांग्लादेशझारखंडलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर