लाइव न्यूज़ :

CAA: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दावा, 2 सालों में 391 अफगानिस्तान के मुस्लिमों और 1595 पाकिस्तानी शरणार्थियों को दी गई है नागरिकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 13:41 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएए पर कहा कि सरकार इस कानून से किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीन नहीं रही है बल्कि नागरिकता देने का काम कर रही है। वित्त मंत्री ने यह बात चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे इस दौरान साल 2016 में अदनान शामी को नागरिकता दी गई है।सीतारमण ने दावा किया है कि इन 6 सालों में 2838 पाकिस्तान शरणार्थी, अफगानिस्तान के 914 और 172 बंग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता दी गई है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (19 जनवरी) को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर कहा कि यह कानून लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस कानून से किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीन नहीं रही है बल्कि नागरिकता देने का काम कर रही है। वित्त मंत्री ने यह बात चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक निर्मला सीतारमण ने दावा किया है कि इन 6 सालों में 2838 पाकिस्तान शरणार्थी, अफगानिस्तान के 914 और 172 बंग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता दी गई है जिसमें मुस्लिम भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि1964  से 1908 तक 4,00,000 से अधिक श्रीलंकाई तमिलों को नागरिकता दी गई है। 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 566 मुस्लिमों को नागरिकता दी गई है।  

वहीं, सीतारमण ने कहा कि 2016 से 2018 के तक 391 अफगानिस्तान के मुस्लिमों और 1595 पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता दी गई है। इस दौरान साल 2016 में अदनान शामी को नागरिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि तसलीमा नसरीन को इसी दौरान नागरिकात दी गई है। इससे नागरिकता संशोधन कानून पर लगे सभी आरोप गलत साबित होते हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्वी पाकिस्तान से आए लोग अब भी विभिन्न शिविरों में रह रहे हैं। अब  इस बात को 50-60 साल हो गए हैं। सीतारमण ने कहा कि अगर आप उन शिविरों में जाएंगे तो आपको रोना आ जाएगा। श्रीलंका के शरणार्थियों की भी स्थिति वैसी ही है और वे शिविरों में रह रहे हैं। उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल सकी हैं। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों