लाइव न्यूज़ :

Amit Shah on Arvind Kejriwal: 'उन्हें नागरिकता देने से चोरी और बलात्कार बढ़ेंगे', गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'रोहिंग्या का विरोध क्यों नहीं करते अरविंद केजरीवाल'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 14, 2024 10:58 IST

Amit Shah on Arvind Kejriwal: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्ट्राचार उजागर होने से अपना आपा खो बैठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा अरविंद केजरीवाल अपना आपा खो बैठे हैंअमित शाह ने कहा कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात नहीं करते या रोहिंग्या का विरोध क्यों नहीं करतेवे वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं

Amit Shah on Arvind Kejriwal: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्ट्राचार उजागर होने से अपना आपा खो बैठे हैं। अमित शाह एएनआई न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दे रहे थे। अमित शाह से सवाल किया गया कि केंद्र सरकार के द्वारा सीएए लाया गया है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता देने से चोरी और बलात्कार बढ़ेंगे।

इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार के उजागर होने से अपना आपा खो बैठे हैं। उन्हें पता नहीं है कि ये लोग भारत में आ चुके हैं और भारत में रह रहे हैं। अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो वे बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात नहीं करते या रोहिंग्या का विरोध क्यों नहीं करते। वे वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। वे विभाजन की पृष्ठभूमि भूल गए हैं, उन्हें शरणार्थी परिवारों से मिलना चाहिए।

यहां बताते चले कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सीएए के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारत की बर्बादी के लिए  सीएए लाया गया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी-पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 2.5-3 करोड़ अल्पसंख्यक हैं। 1.5 करोड़ e लोगों को भी भारत में बसाया तो उन्हें नौकरियां और घर कौन देगा।

क्या भारतीय पाकिस्तान से आये लोगों की झुग्गियों अपने घर के बाहर देखना पसंद करेंगे। अगर पाकिस्तान से ग़लत लोग आ गये तो इस देश की क़ानून व्यवस्था चरमरा जाएगी, दंगे-चोरियां होंगी। 11 लाख व्यापारी केंद्र सरकार के अत्याचार से परेशान होकर विदेश चले गये, लाना है तो उन्हें लाओ ताकि देश का फ़ायदा हो। केंद्र सरकार सीएए सिर्फ़ बीजेपी का वोट बैंक बढ़ाने के लिए लाई है। 

गौर करने वाली बात यह है कि अमित शाह ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि सीएए किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा।

टॅग्स :CAAअरविंद केजरीवालबांग्लादेशअफगानिस्तानपाकिस्तानभारतIndiaIndia AfghanistanBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो