लाइव न्यूज़ :

Bypolls 2025: 4 राज्य और 5 विधानसभा सीट?, जानें मतदान और मतगणना कब, देखिए सीट विवरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 25, 2025 10:59 IST

निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि चार राज्यों की पांच विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होगा। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, गुजरात में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा तथा केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब में एक-एक सीट पर उपचुनाव होगा। मतगणना 23 जून को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में नीलांबुर सीट पर उपचुनाव होगा, पी वी अनवर ने इस्तीफा दे दिया है।विधानसभा सदस्य नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण जरूरी हो गया है।भाजपा विधायक करसन सोलंकी की मृत्यु के बाद खाली हो गई।

नई दिल्लीः भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मतदान 19 जून (गुरुवार) को होगा और मतों की गिनती 23 जून (सोमवार) को होगी। गुजरात में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, जिनमें से एक केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब में होगी। गुजरात में कडी सीट पर उपचुनाव मौजूदा विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के बाद जरूरी हो गया था। राज्य में विसावदर सीट पर एक और उपचुनाव मौजूदा सदस्य भयानी भूपेंद्रभाई गंडूभाई के इस्तीफे के कारण हो रहा है।

केरल में नीलांबुर सीट पर उपचुनाव होगा, क्योंकि पी वी अनवर ने इस्तीफा दे दिया है, जबकि पंजाब की लुधियाना सीट पर मौजूदा सदस्य गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण उपचुनाव होना है। पश्चिम बंगाल में कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव मौजूदा विधानसभा सदस्य नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण जरूरी हो गया है।

गुजरात में कडी सीट पर उपचुनाव विधायक करसनभाई पुंजाभाई सोलंकी के निधन के कारण आवश्यक हो गया है। राज्य में विसावदर सीट पर उपचुनाव मौजूदा सदस्य भयानी भूपेंद्रभाई गंडूभाई के इस्तीफे के कारण हो रहा है। केरल में पी.वी. अनवर के इस्तीफे की वजह से नीलांबुर सीट पर उपचुनाव होगा, जबकि पंजाब की लुधियाना सीट पर मौजूदा सदस्य गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण उपचुनाव होगा। पश्चिम बंगाल में कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव मौजूदा विधानसभा सदस्य नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण आवश्यक हो गया है।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने पहले घोषणा की थी कि पार्टी अपने इंडिया ब्लॉक सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ साझेदारी किए बिना विसावदर और कादी विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से उपचुनाव लड़ेगी। गोहिल ने स्पष्ट किया कि राज्य में पिछले चुनावी रुझानों का विश्लेषण करने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था।

उन्होंने कहा, "गुजरातियों ने कभी तीसरे मोर्चे के लिए वोट नहीं किया है। यहां या तो कांग्रेस है या भाजपा।" जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है, जब आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र मेहसाणा में कादी सीट 4 फरवरी को भाजपा विधायक करसन सोलंकी की मृत्यु के बाद खाली हो गई।

कांग्रेस ने पहले 64-लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए भारत भूषण आशु को पार्टी उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए उनकी उम्मीदवारी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी थी। 

टॅग्स :उपचुनावगुजरातकेरलपंजाबचुनाव आयोगपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?