लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने चार सीटों के लिये विधानसभा उपचुनावों की घोषणा की, इन राज्यों में होंगे चुनाव

By भाषा | Updated: August 25, 2019 18:13 IST

चुनाव आयोग ने रविवार को चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा की। यह चुनाव 23 सितंबर को कराये जाएंगे।

Open in App

निर्वाचन आयोग ने रविवार को उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और केरल में विधानसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा की। आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा, केरल की पाला, त्रिपुरा की बदहरघाट और उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर 23 सितंबर को उपचुनाव होंगे।

भाजपा विधायक अशोक चंदेल को अयोग्य ठहराए जाने के कारण हमीरपुर सीट पर उपचुनाव की जरूरत हुई। उत्तर प्रदेश की 12 अन्य विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव होने हैं क्योंकि इनके अधिकतर विधायक इस साल हुए लोकसभा चुनाव जीत गए थे। चुनाव आयोग द्वारा इन सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया जाना अभी बाकी है।

दंतेवाड़ा, पाला और बदहरघाट सीट पर मौजूदा विधायकों के निधन की वजह से उपचुनाव कराने की जरूरत हुई। आयोग ने कहा कि उपचुनावों के लिये अधिसूचना 28 अगस्त को जारी की जाएगी जबकि मतगणना 27 सितंबर को होगी।

टॅग्स :चुनाव आयोगउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी