लाइव न्यूज़ :

Bypolls 2023: लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीट पर 10 मई को मतदान, जानें इन सीटों पर मतगणना कब, देखें कहां-कहां चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 17:45 IST

BY POLLS 2023: जालंधर संसदीय सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का इस साल जनवरी में निधन होने के कारण रिक्त हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय विधायक नवकिशोर दास के निधन के कारण कराया जा रहा है।अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराये जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था।सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के पुत्र हैं।

BY POLLS 2023: निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीट के लिए उपचुनाव 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ कराए जाएंगे। इन सीट के लिए होने वाले उपचुनाव की मतगणना 13 मई को होगी।

जालंधर संसदीय सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का इस साल जनवरी में निधन होने के कारण रिक्त हो गयी थी। सिंह की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के दौरान हृदयाघात से मौत हो गयी थी। ओडिशा की झारसुग, ड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव वहां के स्थानीय विधायक नवकिशोर दास के निधन के कारण कराया जा रहा है।

दास की मौत इस साल जनवरी में एक पुलिस अधिकारी की गोली लगने के कारण हुई थी। उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराये जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

अब्दुल्ला को राजमार्ग पर धरना देने के 2008 के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और दो साल की जेल की सजा सुनायी गयी थी। वह सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के पुत्र हैं। मोहम्मद आजम खान को भी एक अन्य मामले में अयोग्य करार दिया गया था।

उत्तर प्रदेश के छानबे विधानसभा क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव होगा क्योंकि वहां के वर्तमान विधायक एवं अपना दल के नेता राहुल प्रकाश कोल की कैंसर से मृत्यु हो गयी थी। मेघालय की सोहिआंग विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है क्योंकि वहां यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव टाल दिये गये थे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित करने के लिए बुलायी गयी प्रेस वार्ता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वायनाड संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव कराने की कोई जल्दबाजी नहीं है क्योंकि अदालत ने राहुल गांधी को अपील करने के लिए एक माह का समय दिया है।

उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया। कुमार ने कहा कि कानून कहता है कि यदि कार्यकाल एक साल से कम का बचे तो चुनाव नहीं कराया जाता। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि वायनाड के मामले में बचा हुआ समय एक साल से अधिक है। 

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशओड़िसाचुनाव आयोगपंजाबमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो