लाइव न्यूज़ :

टीकों की आपूर्ति बढ़ाकर इस साल के अंत तक देश के सभी नागरिकों का टीकाकरण कर सकेंगे: नड्डा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:31 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह उल्लेखित करते हुए कि हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को कोविड​​​​-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक दी गई है, मंगलवार को इस उपलब्धि की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि भारत खुराक की आपूर्ति बढ़ाकर इस साल के अंत तक अपनी पूरी पात्र आबादी का टीकाकरण करने में सक्षम होगा। नड्डा ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुफ्त टीका उपलब्ध कराने का संकल्प रंग ला रहा है और भारत अपने नागरिकों को टीका लगाने के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त तक 200 दिनों से भी कम समय में कुल टीके की खुराक की संख्या बढ़कर 64 करोड़ को पार हो गई है। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को भारत ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके की खुराक देकर इतिहास रच दिया। भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि इससे पता चलता है कि भारत एक दिन में स्विट्जरलैंड, स्वीडन, ऑस्ट्रिया, इजराइल, डेनमार्क और न्यूजीलैंड जैसे देशों की आबादी का टीकाकरण कर सकता है।उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ खुराक देना गर्व की बात है। अभी तक किसी भी देश ने एक दिन में इतने टीके नहीं लगाए हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को कोरोना वायरस पर जीत की राह दिखाई है। हमें विश्वास है कि टीकों की आपूर्ति बढ़ने से हम इस साल के अंत तक देश के सभी नागरिकों का टीकाकरण कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील