लाइव न्यूज़ :

खतौली विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर रालोद नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर भाजपा में शामिल हुए

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2022 08:23 IST

इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के विक्रम सैनी ने रालोद उम्मीदवार राजपाल सैनी को 16,345 मतों से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक चौधरी को खतौली से टिकट मिलने की उम्मीद थी। आरएलडी ने पूर्व विधायक मदन भैया को खतौली से उम्मीदवार बना दियाभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, रालोद नेता के भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज आरएलडी (RLD) नेता और पार्टी प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर भाजपा में शामिल हुए। अभिषेक चौधरी पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। नहीं मिलने पर मंगलवार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आवास पर पार्टी में शामिल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक चौधरी को खतौली से टिकट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन आरएलडी ने पूर्व विधायक मदन भैया को यहां से उम्मीदवार बना दिया जिसके बाद अभिषेक नाराज हो गए। खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक विक्रम सैनी को 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अभिषेक चौधरी को पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रालोद नेता के भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट में लिखा- "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व व भाजपा की नीतियों से प्रभावित राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर को आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।"

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"