लाइव न्यूज़ :

By-election results: किसान आंदोलन का असर, सीएम खट्टर को झटका, इनेलो के अभय सिंह चौटाला ने भाजपा के गोविन्द कांडा को 6739 मतों से हराया, कांग्रेस की जमानत जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2021 20:44 IST

By-election results: अभय सिंह चौटाला को 65,992, गोविन्द  कांडा को 59,253 और पवन बेनीवाल को 20,904 मत मिले।

Open in App
ठळक मुद्देअभय चौटाला को मिली जीत में वोट का अंतर 2019 के मुकाबले कम रहा।2019 में ऐलनाबाद से 12 हजार मतों से विजय हासिल की थी।19 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था जिनमें से ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार थे।

चंडीगढ़ः इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोविन्द कांडा को हरियाणा के ऐलनाबाद निर्वाचन क्षेत्र में हुए विधानसभा उपचुनाव में 6,739 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई।

भाजपा-जजपा की ओर से संयुक्त उम्मीदवार कांडा ने चौटाला को चुनाव में कड़ी टक्कर दी। केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में चौटाला ने जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उपचुनाव हुए। उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था और इसके नतीजे मंगलवार को घोषित किये गए।

कुल 1.86 लाख मतदाताओं में से 81 प्रतिशत ने मतदान किया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किये गए नतीजों के अनुसार, इनेलो के अभय चौटाला (58) ने भाजपा के गोविंद कांडा को 6,739 मतों से पराजित किया। चौटाला परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट से अभय की यह चौथी जीत है।

इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में पांचवीं बार जीत दर्ज की है। चौटाला को 65,992, कांडा को 59,253 और बेनीवाल को 20,904 मत मिले। इस बार चौटाला को मिली जीत में वोट का अंतर 2019 के मुकाबले कम रहा। उन्होंने 2019 में ऐलनाबाद से 12 हजार मतों से विजय हासिल की थी।

इस सीट पर 19 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था जिनमें से ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार थे। गोविन्द कांडा, हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और विधायक गोपाल कांडा के भाई हैं और वह पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए थे। 

टॅग्स :उपचुनावअभय सिंह चौटालाहरियाणाचंडीगढ़कांग्रेसBJPमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?