लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव 2022ः चंपावत, ब्रजराजनगर और थ्रीक्काकारा विधानसभा सीटों पर 31 मई को मतदान, जानें मतगणना कब, सीएम धामी लड़ेंगे चुनाव, देखें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 22:39 IST

आयोग ने ओडिशा की ब्रजराजनगर और केरल में थ्रीक्काकारा विधानसभा सीटों पर भी उक्त तारीख को उपचुनाव कराये जाने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 मई होगी।नामांकन प्रक्रिया चार मई को शुरू होगी, जब अधिसूचना जारी की जाएगी। थ्रीक्काकारा में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 मई, जबकि चंपावत और ब्रजराजनगर में 17 मई होगी।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में चंपावत सीट पर 31 मई को विधानसभा उपचुनाव कराने की सोमवार को घोषणा की। सदन की सदस्यता के लिए वहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव लड़ने की संभावना है क्योंकि उनके पद पर बने रहने के लिए यह संवैधानिक आवश्यकता है।

इसके अलावा, आयोग ने ओडिशा की ब्रजराजनगर और केरल में थ्रीक्काकारा विधानसभा सीटों पर भी उक्त तारीख को उपचुनाव कराये जाने की घोषणा की। नामांकन प्रक्रिया चार मई को शुरू होगी, जब अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 मई होगी।

थ्रीक्काकारा में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 मई, जबकि चंपावत और ब्रजराजनगर में 17 मई होगी। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि मतगणना तीन जून को होगी। उपचुनावों के जरिये आयोग को राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में रिक्तियों को भरने में भी मदद मिलेगी।

दरअसल, मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। चंपावत से विधायक कैलाश चंद्र गहतोरी ने हाल में इस्तीफा दे दिया था और व्यापक रूप से यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी वहां से उपचुनाव लड़ेंगे। वह हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार गये थे।

वहीं, ब्रजराजनगर सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत बीजू जनता दल के विधायक किशोर कुमार मोहंती का निधन हो जाने के चलते पड़ी है। थ्रीक्काकारा सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत कांग्रेस विधायक पी टी थॉमस का निधन हो जाने के कारण हुई है। 

टॅग्स :उपचुनावउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीकेरलओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos