लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; कई यात्री घायल, रेस्क्यू जारी

By अंजली चौहान | Updated: January 28, 2023 18:45 IST

उधमपुर में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बड़ा हादसा हो गया है, मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को बचाने का काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे जम्मू से डोडा जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त। कई यात्रियों के बस में होने की आशंका। 6 घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर आई है। जम्मू से डोडा जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यात्रियों से भरी बस अचानक सड़क से किनारे मलबे में जा गिरी। जानकारी मिलते ही मौके पर उधमपुर के सीएमओ और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में छह लोगों को बस से बाहर निकाला गया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉक्टर विजय बसनोत्रा के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। घायलों को बस से निकालने का काम जारी है। जैसे जैसे घायल बस से निकाले जा रहे हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनका इलाज जारी है। 

कठुआ में सड़क हादसे में कई लोगों की गई जान 

बता दें कि हाल ही में 21 जनवरी को कठुआ में भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी थी। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान मिनी बस ओवरलोड थी और वह 400 फीट खाई में नीचे गिर गई। हादसे में करीब 5 लोगों की जान चली गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरी बस से लोगों को बाहर निकाला गया था। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया।

इस हादसे पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया था। उन्होंने कहा कि इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हादसे में घायल हुए लोगों की जल्दी ठीक होने की कामना के साथ उपराज्यपाल ने अधिकारियों को सभी सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuUdhampurJ&K Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र