लाइव न्यूज़ :

आगरा में फंसे 48 लोग को लेकर अगरतला के लिए रवाना हुई बस, तीन दिनों तक बिना रुके 2200 KM की यात्रा

By स्वाति सिंह | Updated: April 30, 2020 18:50 IST

, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने कहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन (बंद) को निकट भविष्य में खत्म करने पर विचार नहीं कर रही है लेकिन चरणबद्ध तरीके से कुछ पाबंदियों में ढील दिए जाने के विकल्पों पर गौर करेगी । उन्होंने कहा कि तीन मई के बाद तुरंत अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा शुरू करना मुमकिन नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा के 48 पर्यटक जो एक महीने से उत्तर प्रदेश के आगरा में फंसे हुए थेआगरा से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के बीच की 2,224 किलोमीटर की दूरी है।

आगरा: उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा के 48 पर्यटक जो एक महीने से उत्तर प्रदेश के आगरा में फंसे हुए थे, गुरुवार से घर वापस भेजने की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि यह यात्रा बेहद कठिन होने वाली है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन दिन तक बिना रुके बस चलेगी। मालूम हो कि आगरा से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के बीच की 2,224 किलोमीटर की दूरी है। वहीं, वहां पहुंचने के लिए बस को यूपी, बिहार, बंगाल, असम और मेघालय से होकर गुजरना होगा।

बता दें कि पर्यटकों का एक समूह 22 मार्च को आगरा पहुंचा था। दरअसल, यह लोग शहर में कुछ दिन बिताने के लिए आए थे और अगरतला वापस जाने से पहले ताजमहल और अन्य प्रसिद्ध स्मारक घुमने गए। आगरा आने से पहले इस समूह ने आगरा से लगभग 50 किलोमीटर दूर पवित्र शहर मथुरा में कुछ समय बिताया था।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक पर्यटक देबनाथ ने कहा, 'मैं घर जाने को लेकर बेहद खुश हूं। लेकिन हमें यहां कोई समस्या नहीं थी। स्थानीय प्रशासन ने हमारी अच्छे से देखभाल की। वहीं, पुलिस ने भोजन की व्यवस्था भी की। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं घर पर नहीं हूं।''

वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने कहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन (बंद) को निकट भविष्य में खत्म करने पर विचार नहीं कर रही है लेकिन चरणबद्ध तरीके से कुछ पाबंदियों में ढील दिए जाने के विकल्पों पर गौर करेगी । उन्होंने कहा कि तीन मई के बाद तुरंत अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा शुरू करना मुमकिन नहीं है ।

राज्य सरकार द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक के बाद देव ने बुधवार शाम कहा, ‘‘हमें लॉकडाउन खत्म करने का कोई तरीका नहीं मिला क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए यही एकमात्र उपाय है। ऐसा लगता है कि हमें लॉकडाउन जारी रखना होगा और हम चरणबद्ध तरीके से कुछ पाबंदियों को वापस लेंगे।’’ सत्तारूढ़ भाजपा, इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी), माकपा, कांग्रेस और आईएनपीटी ने बैठक में भागीदारी की थी ।

देव ने कहा, ‘‘तीन मई के बाद अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा बहाल करना मुमकिन नहीं है। लोगों को लॉकडाउन स्वीकार करना होगा । राज्य में सभी राजनीतिक दलों को प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में अवगत करा दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि ‘किसी भी राजनीतिक दल’ ने लॉकडाउन को तुरंत खत्म करने पर जोर नहीं दिया। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और विपक्ष के नेता माणिक सरकार और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास समेत अन्य नेता बैठक में मौजूद थे । 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया