नोएडा में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत तथा कई घायल

By भाषा | Published: September 18, 2021 08:17 AM2021-09-18T08:17:53+5:302021-09-18T08:17:53+5:30

Bus crashes in Noida, one dead and many injured | नोएडा में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत तथा कई घायल

नोएडा में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत तथा कई घायल

नोएडा, 18 सितंबर थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारी उस बस में सवार थीं। इस घटना में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि कई महिलाओं को चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारियों को लेकर एक बस आज सुबह गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा आ रही थी। तिलपता गोल चक्कर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में, बस में सवार 20 वर्षीय युवती टीना की मौत हो गई जबकि ममता, रितु, काजल और सपना सहित कई महिलाएं घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से फरार है और बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bus crashes in Noida, one dead and many injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे