लाइव न्यूज़ :

बिहार: मोतिहारी में बस हादसे में गई 27 लोगों की जान, CM नीतीश कुमार ने जताया दुख, कहा- हर संभव मदद करेंगे

By भारती द्विवेदी | Updated: May 3, 2018 18:42 IST

बस में 32 लोग मौजूद थे, जिसमें से 27 लोगों की आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई है। वहीं घायलों के इलाज के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Open in App

पटना, 3 मई: बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में एक बस में आग लगने की वजह से  27 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक एसी बस में हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है- 'ये वास्तव में बेहद दर्दनाक है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हम मरने वालों के परिवारों की हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे।'

ये हादसा एक मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में हुआ है। बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। बस पलटने की वजह से आग लग गई। आग लगने की वजह से बस में सवार 27 लोगों की झुलसकर मौत हुई है। बस पर कुल 32 लोग सवार थे। बिहार के आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने मोतिहारी बस हादसे में 27 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है। राहत बचाव कार्य जारी है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि राहत कार्य देरी से शुरू करने की वजह से स्थानीय लोगों में गुस्सा है।

टॅग्स :नितीश कुमारबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?