लाइव न्यूज़ :

बुरका विवाद: बैंक ने बुरका पहनने पर नहीं दी एंट्री, तेजस्वी यादव ने वीडियो ट्वीट करके साधा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 21, 2022 15:09 IST

बिहार में बुरके को लोकर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बुरका पहने एक महिला को बैंक में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देबैंककर्मी महिला को प्रवेश देने से मना कर रहे हैं क्योंकि उसने बुरके से अपने चेहरे को ढका हुआ हैवीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह बेगूसराय के मंसूर चौक स्थित एक बैंक का हैइसी वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है

पटना: बुरका विवाद की आंच अब कर्नाटक से बिहार पहुंच गई है। पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ यह विवाद उस समय बिहार में गरम हो गया जब नेता प्रतिपक्ष और राजद लीडर तेजस्वी यादव ने एक वीडियो को ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है कि कुर्सी की खातिर नीतीश सरकार बिहार में इस विवाद को पनपने दे रही है।

दरअसल बिहार में बुरके को लोकर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बुरका पहने एक महिला को बैंक में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई। वीडियो में बैंककर्मी उस महिला को प्रवेश देने से केवल इसलिए मना कर रहे हैं क्योंकि उसने बुरके से अपने चेहरे को ढका हुआ है।

तेजस्वी यादव ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा है, "माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी, कुर्सी की ख़ातिर आप बिहार में यह सब क्या करवा रहे है? माना आपने अपना विचार, नीति, सिद्धांत और अंतरात्मा सब भाजपा के पास गिरवी रख दिया है लेकिन संविधान की जो शपथ ली है कम से कम उसका तो ख़्याल रखिए। इस कुकृत्य के दोषी लोगों को गिरफ़्तार कीजिए।" 

ट्वविटर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि यह वीडियो बेगूसराय के मंसूर चौक के किसी बैंक का है। जानकारी के अनुसार बैंककर्मी ने युवती से बैंक के भीतर बुरका पहनने पर आपत्ति जताई। जिसके बाद वहां विवाद की स्थिति बन गई।

बैंककर्मी ने उस युवती से गुजारिश की कि वो बुरका उतारकर अपने बैंक कार्य करें लेकिन युवकी इस बात को सुनकर बुरी तरह से उखड़ गई और बैंककर्मी से बहस करने लगी। 

इसके थोड़े ही देर के बाद बैंक में युवती के परिजन भी पहुंच गए और बैंककर्मी से बुरके के साथ प्रवेश न करने वाले लिखित सरकारी आदेश को दिखाने की मांग करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया।

इस मामले में अभी तक बेगुसराय जिला प्रशासन की ओर बयान नहीं आया है। लेकिन तेजस्वी यादव के द्वारा वीडियो शेयर किये जाने के बाद से इस मामले में तूल पकड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

मालूम हो कि बीते दिसंबर महीने में कर्नाटक के उडुपी जिला में हिजाब विवाद पैदा हुआ था। जब एक सरकारी स्कूल की कक्षा 9 की एक छात्रा को स्कूल प्रबंधन के आदेश पर कक्षा में जाने से पहले हिजाब उतारना पड़ा था। वहीं शिमोगा में 13 छात्राओं ने जब स्कूल में हिजाब हटाने से इनकार कर दिया था तो उन्हें कैंपस में प्रवेश से रोक दिया गया था। 

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटनाबिहारबेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव