लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंधमारी, बाइक सवार दो अज्ञात शख्स सीएम के बेहद करीब पहुंचे, पुलिस दोनों संदिग्धों से कर रही है पूछताछ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 15, 2023 12:38 IST

नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेधमारी हो गई। यह घटना मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास स्थान 1, अणे मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार दो अज्ञात शख्स उनके बेहद करीब पहुंच गये, जब वे सुबह की सैर कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार की सुरक्षा में सेधमारी, बाइक सवार दो अज्ञात शख्स उनके बेहद करीब पहुंच गयेघटना मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास स्थान 1, अणे मार्ग पर हुई, जहां वे सुबह की सैर कर रहे थेपटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर अज्ञात बाइक सवारों से पूछताछ कर रहे हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेधमारी हो गई। यह घटना मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास स्थान 1, अणे मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार दो अज्ञात शख्स उनके बेहद करीब पहुंच गये, जब वे सुबह की सैर कर रहे थे। खबरों के अनुसार मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी फौरन अलर्ट मोड में आ गये और दोनों बाइक सवार को फौरन अपने घेरे में लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुरक्षित किया।

लेकिन यह खबर सुरक्षाकर्मियों द्वारा फौरन वायरलेस पर प्रसारित कर दी गई, जिसके बाद पटना पुलिस भी फौरन सक्रिय हो गई और मौके पर आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गये। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के पीछे "लहरिया कट बाइक गैंग" का हाथ बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वो किस इरादे से इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सारे सुरक्षा कवच को भेदते हुए उनके बेहद करीब पहुंच गये।

खबरों के अनुसार बाइक सवार दोनों अज्ञात बेहद तेज रफ्तार में नीतीश कुमार के करीब में आ गये। मौके की नजाकत को भांपते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही अलर्ट हो गये और उनकी पहुंच से दूर होने के लिए डिवाइडर पर कूद पड़े।

मालूम हो कि बीते कुछ महीनों से पटना में लगातार बाइक से चोरी और छीनैती की घटनाएं हो रही हैं। बिहार पुलिस द्वारा सुरक्षा के तमाम दावे के बीच पटना की सड़कों पर अक्सर महिलाओं से स्नैचिंग की वारदात सामने आ रही हैं।

पुलिस महानिदेश आरएस भट्टी लगातार पुलिस को मुस्तैद करने में लगे हुए लेकिन बावजूद अपराधियों के मनोबल पर पुलिस के भय का कोई असर दिकाई नहीं दे रहा है। यही कारण है कि पटना बिहार की राजधानी होने के बावजूद अपराध के लिहाज से भयमुक्त नहीं माना जाता है।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?