लाइव न्यूज़ :

जलीकट्टू: इस बार बैलों का होगा ये टेस्ट,आयोजक भी हैरान

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 10, 2018 16:04 IST

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने जलीकट्टू खेल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Open in App

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने जलीकट्टू खेल को लेकर दिशा निर्देंश जारी किए थे, जिसके बाद आयोजकों का कहना है कि इस तरह के परीक्षण तो किए जाएंगे, लेकिन कैस होंगे ये अभी तक पता नहीं है। बोर्ड ने जलीकट्टू खेल के लिए बैलों का चयन करने से पहले उनके स्वस्थ होने को लेकर परीक्षण करने के निर्देश दिए थे।एबीबीआई के दिशानिर्देशों के अलावा अतिरिक्त परीक्षणों की मांग की गई है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि बैल का प्रदर्शन नशे के चलते नहीं बेहतर हुआ बल्कि वह इस काबिल था। वहीं, निर्देशों में कहा गया कि चयनित जानवरों का निकोटीन और कोकीन टेस्ट भी होना चाहिए।बता दें, जलीकट्टू तमिलनाडु में एक बहुत पुरानी परंपरा है। यह जलीकट्टू नई फसल के लिए मनाए जाने वाले त्योहार पोंगल का हिस्सा है। इस त्योहार से पहले गांव के लोग अपने-अपने बैलों की प्रैक्टिस करवाते हैं, जहां मिट्टी के ढेर पर बैल अपनी सींगों को रगड़ कर जलीकट्टू की तैयारी करता है। बैल को खूंटे से बांधकर उसे उकसाने की प्रैक्टिस करवाई जाती है, ताकि उसे गुस्सा आए और वो अपनी सींगों से वार करे।खेल के शुरू होते ही पहले एक एक करके तीन बैलों को छोड़ा जाता है। ये गांव के सबसे बूढ़े बैल होते हैं। इन बैलों को कोई नहीं पकड़ता, ये बैल गांव की शान होते हैं और उसके बाद जलीकट्टू का असली खेल शुरू होता है। मुदरै में होने वाला ये खेल तीन दिन तक चलता है।इस खेल के लिए 300 से 400 किलो के बैलों को इंसानों द्वारा चुनौती दी जाती है। रिवाज कुछ ऐसा है कि बैलों के सीगों पर लगे नोट उतारने के लिए लोग जान की परवाह भी नहीं करते। खेल में हिस्सा लेने वाले लोग बैल का इंतजार करते हैं और जो फुर्ती और मुस्तैदी दिखाकर सांड को चंद सेकेंड भी रोकने में कामयाब होता है वो सिकंदर बन जाता है।

टॅग्स :जलीकट्टूतमिलनाडुइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल