लाइव न्यूज़ :

'उपद्रवी याद रखें, हर शुक्रवार के बाद शनिवार जरूर आता है' बुलडोजर की चेतावनी देते हुए बोले सीएम योगी के मीडिया सलाहकार

By रुस्तम राणा | Updated: June 11, 2022 16:11 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने शनिवार को एक परोक्ष चेतावनी ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, 'याद रखें, हर शुक्रवार के बाद शनिवार होता है।'

Open in App
ठळक मुद्देकैप्शन के साथ अपने इस ट्वीट में उन्होंने बुलडोजर की तस्वीर शेयर कीहरियाणा के बीजेपी के नेता ने कहा- शनिवार को 'बुलडोजर डे' घोषित किया जाए 

लखनऊ: पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर पर विवादित टिप्पणी पर यूपी के कई शहरों में हिंसक झड़पों के एक दिन बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने शनिवार को एक परोक्ष चेतावनी ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, 'याद रखें, हर शुक्रवार के बाद शनिवार होता है।' इस कैप्शन के साथ अपने इस ट्वीट में उन्होंने बुलडोजर की तस्वीर शेयर की है। 

उनके इस ट्वीट में दंगाइयों और पत्थरबाजों को साफ संदेश दिया गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर उनके खिलाफ बुल्डोजर वाली कार्रवाई होगी। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा ईकाई के मीडिया सेल के इन चार्ज अरुण यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में तंज कसते हुए कहा कि अब शुक्रवार को स्टोन डे हो गया है। उन्होंने कहा, शनिवार को 'बुलडोजर डे' घोषित किया जाना चाहिए। 

सीएम योगी ने शनिवार को राज्य के शीर्ष नौकरशाहों की टीम के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा, "उन सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने (शुक्रवार को) राज्य के विभिन्न शहरों में माहौल खराब करने के अराजकतावादी प्रयासों में भाग लिया। सभ्य समाज में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा, ध्यान रखें, कि किसी भी निर्दोष को परेशान न किया जाए।, लेकिन सुनिश्चित करें कि एक भी दोषी भाग न जाए।"

प्रयागराज, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और लखनऊ में शुक्रवार को हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने राज्य के छह जिलों से 230 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :पैगम्बर मोहम्मदनूपुर शर्मायोगी आदित्यनाथट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील