बुलंदशहर हिंसा: मथुरा के पुलिसकर्मियों का ऐलान, इंस्पेक्टर के परिवार को एक दिन का देंगे वेतन
By भाषा | Published: December 5, 2018 01:49 AM2018-12-05T01:49:47+5:302018-12-05T01:49:47+5:30
गौरतलब है कि सुबोध कुमार सिंह कुछ महीने पहले तक मथुरा के वृन्दावन कोतवाली सहित कई थानों में रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बहुत जांबाज और मिलनसार अधिकारी थे।
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की घटना को लेकर हुई हिंसा में उन्मादी भीड़ के हाथों मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजन को मथुरा के पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन सहायता स्वरूप प्रदान करेंगे। यह जानकारी मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने दी है।
गौरतलब है कि सुबोध कुमार सिंह कुछ महीने पहले तक मथुरा के वृन्दावन कोतवाली सहित कई थानों में रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बहुत जांबाज और मिलनसार अधिकारी थे।
एसएसपी के अनुसार, मथुरा के पुलिसकर्मियों ने उनकी शहादत को नमन करते हुए उनके परिवार के सदस्यों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए अपने वेतन में से एक दिन का वेतन उन्हें देने का निर्णय लिया है।