CAA Protest: लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर, बुलंदशहर सहित कई शहर में बवाल, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में पत्थरबाजी, गाड़ियों में लगाई आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 20, 2019 04:30 PM2019-12-20T16:30:54+5:302019-12-20T17:25:57+5:30

यूपी के बुलंदशहर में बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस की गाड़ियों में उपद्रवियों ने आग लगा दी

Bulandshahr: Vehicle torched during demonstration against #CitizenshipAmendmentAct; heavy police presence at the spot | CAA Protest: लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर, बुलंदशहर सहित कई शहर में बवाल, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में पत्थरबाजी, गाड़ियों में लगाई आग

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई है।

Highlightsपुलिस ने बताया कि नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के लिए लोग मस्जिदों में नमाज के बाद सड़कों पर आ गये। घंटाघर, शाहमारूफ चौक, नक्खास, खूनीपुर और इस्माइलपुर सहित कुछ इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है।

देश भर में नागरिकता कानून पर प्रदर्शन जारी है। यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, कानपुर, बुलंदशहर सहित कई शहर में बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस की गाड़ियों में उपद्रवियों ने आग लगा दी। 

यूपी के बुलंदशहर में वाहनों में आग लगा दी। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सभी इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगायी गई।

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को हिंसा और जिलों में फैल गयी। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने हिंसा शुरू कर दी हालांकि राजधानी लखनऊ और अलीगढ़ में कुल मिलाकर शांति रही। जिन जिलों से हिंसा की खबरें आ रही हैं, उनमें फिरोजाबाद, गोरखपुर, भदोही, बहराइच तथा संभल शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों को जब निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर जुलूस निकालने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले दागे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से रोकने के लिए कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं आज भी बंद रहीं।

गोरखपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन

जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को नगर में हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के लिए लोग मस्जिदों में नमाज के बाद सड़कों पर आ गये। घंटाघर, शाहमारूफ चौक, नक्खास, खूनीपुर और इस्माइलपुर सहित कुछ इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है।

खूनीपुर थानाक्षेत्र के अंजुमन इस्लामिया के सामने पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। नक्खास में पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। 

अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई है।

Web Title: Bulandshahr: Vehicle torched during demonstration against #CitizenshipAmendmentAct; heavy police presence at the spot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे