लाइव न्यूज़ :

यूपी: बुलंदशहर के इस गांव में फंस गए हैं मुस्लिम, पुजारी ने मंदिर में अदा कराई नमाज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 4, 2018 13:10 IST

इस इत्जेमा में देश विदेश से करीब 10 लाख लोग जुटे हैं. भारी भीड़ की वजह से मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर जाम भी लग गया है. मुस्लिम श्रद्धालुओं का एक समूह जैनपुर गांव के पास लगे जाम में फंस गया था.

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दरियापुर गांव में हो रहे इज्तेमा के दौरान जहां भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं यह धार्मिक सद्भावना का एक मिसाल भी साबित हो रहा है. यहां पहुंच रहे लोगों के लिए आस-पास के ग्रामीणों ने भी खाने-पानी की व्यवस्थाएं की हैं जिसमें मुस्लिमों के अलावा की हिंदू भी शामिल हैं.

इस इत्जेमा में देश विदेश से करीब 10 लाख लोग जुटे हैं. भारी भीड़ की वजह से मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर जाम भी लग गया है. मुस्लिम श्रद्धालुओं का एक समूह जैनपुर गांव के पास लगे जाम में फंस गया था. इस गांव के हिंदू लोगों ने उनके लिए पीने की पानी पीने की व्यवस्था की.

समय हो जाने के कारण उन लोगों ने नवाज अदा करने की इच्छा जाहिर की तो मंदिर के व्यवस्थापक और पुजारी कन्हैयालाल शर्मा ने उनसे कहा कि मंदिर साफ-सुथरी जगह है, आप यहीं पर नमाज पढ़ लीजिए. इस पर समूह ने मंदिर परिसर में ही नमाज पढ़ी.

जिस समय ये समूह नमाज पढ़ रहा था, कन्हैया वहीं मौजूद थे. वो कहते हैं, हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं. ये मंदिर मुख्य सड़क मार्ग पर है. यहां सभी धमार्ें के लोग आते रहते हैं. हम सबकी सेवा करने में विश्वास करते हैं. कन्हैया को ख़ुशी है कि उनके मंदिर में ली गई तस्वीर ने देशभर में भाईचारे का संदेश दिया है.

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया